रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
नगर निकाय के चुनाव में विजई सभी नगर के सरकार को सम्मान देने का कार्य राष्ट्रीय जनता दल के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने बुद्ध विहार होटल में भव्य रूप से किया कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के पूर्व नगर अध्यक्ष समाजसेवी गुड्डू चंद्रवंशी ने किया उक्त कार्यक्रम में नवनिर्वाचित चेयरमैन शशि कुमारी ने उपस्थित सभी लोगों को अपनी ओर से बधाई दिया और कहा कि जनता के द्वारा मिला मोहब्बत मैं नहीं भूल पाऊंगी जितना होगा डेहरी आन सोन शहर का विकास करने के लिए सभी को साथ लेकर मैं चलूंगी उन्होंने उपस्थित लगभग तीन दर्जन वार्ड पार्षदों को माला पहना कर सम्मानित किया वही विधायक ने महिला पुरुष सभी को अंग वस्त्र से सम्मान दिया नवनिर्वाचित नगर सरकार के बीच पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान वार्ड पार्षद श्रीमती विशाखा सिंह तथा तीसरी बार निर्विरोध रहने वाली उप मुख्य पार्षद बिंदा देवी सम्मान समारोह में उपस्थित दिखाई नहीं पड़ी इस बात की चर्चा लोगों ने किया कुछ लोग यह समझे कि शायद उन्हें पूछा नहीं गया या फिर उनको आना अच्छा नहीं लगा उपस्थित लोग कई तरह के कयास लगा रहे थे सम्मान समारोह में चेयरमैन श्रीमती शशि कुमारी के साथ सभी वार्ड पार्षदों को संबोधित करते हुए विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहां की विकास तेजी के साथ होगा बिहार सरकार से जो भी मदद होगा मैं दिलाने के लिए तैयार हूं और आप लोगों के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा सभी लोगों ने मेज थपथपा कर खुशी जाहिर किया सम्मान के अवसर पर सभी वार्ड पार्षदों ने अपना-अपना परिचय स्वयं दिया इस कार्यक्रम में कुछ सम्मानित जन जिनमें जय नाथ वर्मा धनंजय यादव नगर अध्यक्ष राजद विधायक प्रतिनिधि विद्याधर विद्यार्थी इत्यादि थे विधायक फतेह बहादुर सिंह ने सामूहिक भोजन भी कराया और नगर के सरकार के साथ खड़े होकर एकजुटता का तस्वीर भी खींच वाया
