रिपोर्ट ;-गौतम शर्मा , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
डेहरी अनुमंडल क्षेत्र में स्थित जेम्स इंग्लिश स्कूल क्रिसमस डे के अवसर पर यहां के छात्र एवं छात्राओं ने अपने विभिन्न कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया जिसको देखकर मैं बहुत प्रभावित हुआ उक्त बातें एसपी रोहतास श्री आशीष भारती ने कहा उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को देखकर मेरा बचपन याद आ गया बच्चों के बेहतर सांस्कृतिक आयोजन से मैं बहुत ही प्रभावित हूं विशिष्ट अतिथि श्रीमती स्वप्ना जी मेश्राम आईपीएस बीएमपी 2 के कमांडेंट ने अपने प्रेरणादायक विचारों के साथ सभा को संबोधित किया जेम्स इंग्लिश स्कूल के डी अगस्टाइन जेबाकुमार ने क्रिसमस का वास्तविक अर्थ साझा किया उन्होंने कहा कि क्रिसमस साल का एक खूबसूरत समय होता है जब हम ईसा मसीह के जन्म को याद करते हैं क्रिसमस हमें मानव जाति के प्रति ईश्वर के महान प्रेम और शांति के बारे में बताएं हैं यह त्यौहार हर साल 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में मनाया जाता है जेम्स इंग्लिश स्कूल सिकारिया के छात्रों द्वारा विभिन्न तरह के सांस्कृतिक नृत्य गीत संभाषण एवं विचार प्रस्तुत किए गए उक्त कार्यक्रम में अभिभावक और कर्मचारियों ने इससे धन और सर को सभागार में उत्सव की भावना के साथ मनाया मौके पर पी आनंद कुमार जो मंत्रालय के अधीक्षक शैक्षणिक सेवाएं हैं जेम्स ने सर्वशक्तिमान के लिए एक प्रारंभिक प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जिसके बाद वरिष्ठ लड़कों द्वारा एक समर्पित प्रार्थना गीत गाया गया बारहवीं कक्षा के कृष्ण कुमार के स्वागत भाषण से ठीक पहले सीनियर गर्ल्स ने अपनी क्लासिकल कोरियोग्राफी से भीड़ को मोह लिया प्यारे छोटे बच्चों ने यूसुफ मसीह के जन्म पर अपने मधुर रॉक डांस के साथ मंच को हिला दिया तथा जूनियर छात्रों सीनियर लड़कियों और स्कूल के सीनियर छात्रों ने अपने फ्यूजन डांस नेपाली डांस और मन से हमारे परिवारों को मंत्रमुग्ध कर दिया वर्ग 10 की अन्वेषण गुप्ता ने सभी को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम का समापन सीनियर छात्रों द्वारा रिंग डांस और जीएमएस इंग्लिश स्कूल के बैंड द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रगान के साथ हुआ आगत अतिथियों का इस्तकबाल पी आर ओ राजा भैया ने किया जलपान एवं भोजन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ इस अवसर पर पत्रकारों को सम्मान भी दिया गया
