एसपी कोठी के बगल में मिला एक बुजुर्ग का शव

दीपराज कि रिपोर्ट ;- 


 डेहरी/ रोहतास

एसपी कोठी के बगल में एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि मृत व्यक्ति का नाम गुपुत प्रजापति है। जिनका उम्र लगभग 65 वर्ष बताया जा रहा है। यह डेहरी के पानी टंकी के निवासी थे। इनके बारे में बताया जा रहा है कि यह झारखंडी मंदिर, डेहरी में पूजा पाठ करते थे। शनिवार को प्रातः कालीन लोगों ने एसपी कोठी के बगल में एक मृत व्यक्ति का शव देखा। यह खबर सनसनी की तरफ फैल गई। कुछ देर के उपरांत मृत व्यक्ति के परिजन भी पहुंचे। मृतक के कारण की जानकारी अभी नहीं हो पाई है। बता दें कि एसपी कोठी के रास्ते अनुमंडल के कई पदाधिकारियों का आवागमन है। लेकिन कई घंटों तक शव का पड़ा रहना प्रशासन के कार्य पद्धति को दर्शाता है।