विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल डेहरी नगर के द्वारा बैठक किया गया।

गौतम शर्मा की रिपोर्ट:-
डेहरी/रोहतास 
विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल डेहरी नगर के द्वारा   बैठक किया गया। बैठक को प्रांत परियोजना प्रमुख अर्जुन प्रसाद केशरी ने शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमे प्रांत सुरक्षा प्रमुख विकास कुमार, प्रांत सह प्रमुख भोला चौहान, जिला मंत्री पंकज कुमार उर्फ गोपी, जिला सह मंत्री धर्मवीर सिंह, जिला संयोजक दीपक दास के उपस्थिति मे किया। बैठक की अध्यक्षता बजरंग दल जिला संयोजक दीपक दास ने किया। इस बैठक मे नगर सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिन्होंने गृह संपर्क अभियान का लक्ष्य किया पूरा अयोध्या में चल रही श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कार्यकर्ता एवं हिंदू समाज के लोग 22 जनवरी के कार्यक्रम की व्यापकता एवं भव्यता को लेकर पूरे जिले में लोग उत्साहित हैं। विहिप के जिला मंत्री  पंकज कुमार उर्फ गोपी ने बताया कि गत 1 जनवरी से 15 जनवरी तक चल व्यापक गृह  संपर्क अभियान के दौरान दो हजार से अधिक टोलियो में दस हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने जिले के गांव से ले शहर तक 5 लाख से अधिक परिवारों में अक्षत वितरण किया गया साथ ही उन्हें प्रभु श्री राम के चित्र एवं निमंत्रण पत्र के साथ संपर्क किया गया। अर्जुन प्रसाद केशरी ने कहा कि पूरे गृह संपर्क अभियान के दौरान समाज एवं राम भक्तों ने मिलकर 5 लाख से अधिक परिवारों से संपर्क का लक्ष्य प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि श्री राम जन्मभूमि का प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के दिन हम सभी जिले के प्रत्येक मंदिरों में विभिन्न श्री राम से संबंधित सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करेंगे। विकास कुमार ने बताया कि सुबह 11 बजे से एक बजे तक श्री राम जन्मभूमि के प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण जिले के प्रमुख मंदिरों एवं केंद्रों पर होगा। भोला चौहान ने बताया कि डेहरी डालमियानगर के कई स्थानों पर भंडारा और प्रसाद आदि की भी व्यवस्था रहेगी।धर्मवीर सिंह ने बताया कि 21 जनवरी से ही जिले में श्री रामचरितमानस का पाठ अनेकों स्थान पर तय हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज के परिवार से आह्वान किया कि 22 जनवरी को  सभी अपने नजदीकी मंदिर पर एकत्रित होकर कार्यक्रमों में सहभागिता करें । इस बैठक मे डेहरी डालमियानगर के कार्यकर्ताओं को दाईत्व दिया गया है। (1)आदिति शर्मा दुर्गा वाहिनी संयोजिका दाईत्व मिला। (2) अमन चौधरी बजरंग दल नगर संयोजक दाईत्व मिला। (3) दीपक गुप्ता नगर सह संयोजक दाईत्व मिला। (4) विकास पहलवान नगर सह संयोजक दाईत्व मिला। (5) पप्पू कुमार नगर सह संयोजक दाईत्व मिला। साथ मे वार्ड स्तर पर भी दाईत्व दिया गया। वार्ड संख्या-1 संयोजक गुड्डू कुमार, वार्ड संख्या-7 शंशाक केतन संयोजक, अभिषेक कुमार सह संयोजक, वार्ड संख्या-10 पवन कुमार संयोजक, वार्ड संख्या-13 प्रिंस कुमार संयोजक, रौनक शुक्ला सह संयोजक, वार्ड संख्या-15 विकास गुप्ता संयोजक, वार्ड संख्या-22 नीरज कुमार संयोजक, वार्ड संख्या-30 विकास कुमार संयोजक, वार्ड संख्या-31 गुड्डू केशरी संयोजक, वार्ड संख्या-32 सोनू कुमार संयोजक, वार्ड संख्या-36 प्रकाश गुप्ता संयोजक, मोनू कुमार सह संयोजक, वार्ड संख्या-37 बिट्टू गुप्ता संयोजक, वार्ड संख्या-38 जीत हिन्दू संयोजक इन सभी कार्यकर्ताओं को दाईत्व दिया गया।*

राम मंदिर का फोटो एवं निमंत्रण पत्र को सैकड़ो लोगों के बीच डोर टू डोर बांटा गया


 गौतम शर्मा की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

इंद्रपुरी क्षेत्र के चकनहा पंचायत अंतर्गत पटनवा एवं भेड़ीपुर सिकरिया गांव  में गुरुवार को ग्राम कचहरी पंच व डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में अयोध्या धाम से आया पूजित कलश, अक्षत , राम मंदिर का फोटो एवं निमंत्रण पत्र को सैकड़ो लोगों के बीच डोर टू डोर बांटा गया तथा जय श्री राम ,भारत माता की जय का नारा लगाया गया श्री  पांडेय ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को  अपने अपने घरों में रंगोली बनाकर 5 राम दीप अवश्य जलाएं तथा मंदिर में पूजा अर्चना कर मिस्ठान प्रसाद  बाटकर दीपावली जैसा खुशियां मनाएं आनंद पांडे ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि श्री राम भक्तों ने विगत 493 वर्षों तक संघर्ष किया है जिसमें चार लाख राम भक्तों ने बलिदान दिया है   श्री राम 14 वर्षों तक वन में घूमे  वे जटायु को भी पिता का सम्मान दिया तथा असुरों का विनाश किया तब जाकर  अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर तीन तल्ला 161 फूट लंबा भव्य रूप से तैयार हुआ है  मौके पर शक्ति केंद्र प्रभारी अनिल सिंह,मंत्री संतोष यादव,अभिषेक सिंह,भाजपा आईटी सेल के पूर्व प्रखंड संयोजक अभिषेक कुमार पांडे ,रवि प्रकाश , समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए


अयोध्या धाम से आया पूजित कलश, अक्षत , राम मंदिर का फोटो एवं निमंत्रण पत्र को सैकड़ो लोगों के बीच डोर टू डोर बांटा गया

गौतम शर्मा  की  रिपोर्ट:-
डेहरी/रोहतास 
इंद्रपुरी क्षेत्र के चकनहा पंचायत अंतर्गत शंकरपुर गांव  में रविवार को ग्राम कचहरी पंच व डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में अयोध्या धाम से आया पूजित कलश, अक्षत , राम मंदिर का फोटो एवं निमंत्रण पत्र को सैकड़ो लोगों के बीच डोर टू डोर बांटा गया तथा जय श्री राम ,भारत माता की जय का नारा लगाया गया श्री  पांडेय ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को काफी भीड़ भाड़ देखते हुए अयोध्या धाम ना जाएं अपने अपने घरों में रंगोली बनाकर 5 राम दीप अवश्य जलाएं तथा मंदिर में पूजा अर्चना कर मिस्ठान प्रसाद  बाटकर दीपावली जैसा खुशियां मनाएं  यह कार्यक्रम सभी गांव में लगातार 15 जनवरी तक चलाया जाएगा   आनंद पांडे ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि श्री राम भक्तों ने विगत 493 वर्षों तक संघर्ष किया है जिसमें चार लाख राम भक्तों ने बलिदान दिया है  भारत सरकार ने 5 फरवरी 2020 को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नाम से न्यास का गठन कर 70 एकड़ भूमि सौंप दी 25 मार्च 2020 को श्री राम लाल काष्ठ मंदिर में विराजमान हुए वहीं 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ  संघ के डॉ मोहन भागवत ने भूमि पूजन कर मंदिर का निर्माण देश के 3000 तीर्थ का जल तथा बलिदानी कारसेवकों के घर से लाई गई मिट्टी से भूमि पूजन हुआ श्री राम 14 वर्षों तक वन में घूमे  वे जटायु को भी पिता का सम्मान दिया तथा असुरों का विनाश किया तब जाकर  अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर तीन तल्ला 161 फूट लंबा भव्य रूप से तैयार हुआ है  मौके पर शिव मुनि प्रजापति,भाजपा आईटी सेल के पूर्व प्रखंड संयोजक अभिषेक कुमार पांडे ,रवि प्रकाश , समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए

राम मंदिर का फोटो एवं पत्रक को सैकड़ो लोगों के बीच घर-घर बांटा गया


 गौतम शर्मा की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

इंद्रपुरी क्षेत्र के चकनहा पंचायत अंतर्गत विश्रामपुर गांव में बुधवार को ग्राम कचहरी पंच व डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में अयोध्या धाम से आया पूजित कलश, अक्षत , राम मंदिर का फोटो एवं पत्रक को सैकड़ो लोगों के बीच घर-घर बांटा गया श्री  पांडेय ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अपने अपने घरों में 5 दीपक अवश्य जलाएं तथा मिस्ठान प्रसाद  बाटकर खुशियां मनाएं  यह कार्यक्रम सभी गांव में लगातार 15 जनवरी तक चलाया जाएगा   श्री पांडे ने यह भी बताया कि  अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि तीन मंजिला मंदिर की लंबाई 380 फीट,चौड़ाई 250 फीट तथा ऊंचाई 161 फिट है जिसमें 392 खंभे तथा 44 दरवाजे लगे हुए हैं तथा सभा मंडप,प्रार्थना मंडप, कीर्तन मंडप, समेत पांच मंडप भी बनाए गए है दिव्यांगजन एवं वृद्धो के लिए रैंप एवं लिफ्ट की भी व्यवस्था की गई है मौके पर अभिषेक सिंह, ब्रह्मदेव दुबे, रामानंद दुबे, धीरज कुमार,अरुण कुमार दुबे ,अशोक कुमार, मुन्ना दुबे समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए


पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर रेलकर्मियों की भूख हड़ताल जारी भूख हड़ताल सांकेतिक, रेल का होगा चक्का जाम - वीरेंद्र पासवान

गौतम शर्मा की रिपोर्ट :- 

 डेहरी/रोहतास । 

पुरानी पेंशन हक हमारा - ईसीआरकेयू
ओपीएस रेलकर्मियों के मौलिक अधिकार - वीरेंद्र पासवान

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर रेलवे से मान्यताप्राप्त रेल संगठन ईस्‍ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने आज सैकड़ो रेलकर्मीयों के साथ पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग को लेकर शाखा अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान के नेतृत्व में डेहरी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस अवसर पर ईसीआरकेयू अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने कहा कि एक दिन के विधायक और एक दिन के सांसद को पुरानी पेंशन स्कीम के अंतर्गत पेंशन शुरू हो जाती है।वही हमारे युवा रेलकर्मियों को 60 साल की सेवाकाल के बाद भी पुरानी पेंशन का लाभ नही दिया जाता।हैरत ये कि समाजसेवा के नाम पर चुनकर आने वाले ये जनप्रतिनिधि एक साथ कई-कई पेंशन लेते हैं।और मेहनतकश युवा रेलकर्मीयों को जबरदस्ती न्यू पेंशन स्कीम की झूनझूना थमाया जा रहा है।जिससे कर्मचारी व उनके आश्रितों का भविष्य अंधकार मय हो गया है। इसलिए सरकार को चाहिए कि तुरंत पुरानी पेंशन योजना लागू करें। उन्होंने केन्द्र सरकार पर व्यंग्य करते हुए कहा कि नये पेंशन स्कीम अगर अच्छी है तो यह सुविधा प्रधानमंत्री, सांसद व विधायक को लेने चाहिए। जबकि ये लोग पुराने पेंशन ले रहे हैं।नये पेंशन स्कीम दरअसल रेलकर्मीयों के मौलिक अधिकार पर कुठराघात है।जिसे तत्काल बंद कर पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करना पड़ेगा।और अगर सरकार ओपीएस बहाल नही करती तो आगामी लोकसभा चुनाव में इसके घातक परिणाम होंगे। रेलकर्मी अब आर पार के मूड में हैं।यूनियन व फेडरेशन ने इस मुद्दे पर देश व्यापी भूख हड़ताल कर अपनी ताकत दिखा दी है। और यह एक सांकेतिक रूप चेतावनी भी है कि अगर पुरानी पेंशन योजना लागू नही की गई तो मजबूरन हमें रेल का चक्का जाम करना पड़ेगा। वहीं सचिव एसपी सिंह एवं उपाध्यक्ष विजय बहादुर ने ट्रैकमेनटेनर रेलकर्मी के ओपन टू आल के मुद्दें पर जमकर प्रहार किया और सरकार के इस विडम्बना भरी भेदभाव नीतियों की आलोचना करते हुए इसे एवम ओपीएस को बहाल करने की मांग की। भूख हड़ताल में नरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार, नवीन मिश्रा, प्रमोद रंजन तिवारी,धर्मेंद्र कुमार, दिनेश प्रसाद, मुकेश यादव,नीता कुमारी,रामायण राय, दिनेश कुमार, रामाश्रय पासवान, विश्वनाथ प्रसाद, संजीव पांडेय,अविनाश आर्यन,शंभू शरण कुमार, आशुतोष कुमार,राज कुमार, उमेश कुमार, उदय प्रकाश, अनिल पाल, अर्चना सिंह, साधना देवी, राम प्रवेश कुमार, रंजन कुमार, आलोक कुमार सिंह, मिथलेश कुमार सिंह, बिनोद शर्मा, कोमल सिंह,हरेंद्र कुमार, कृष्ण मुरारी, राम केवल सिंह, संजय पासवान, उमेश पासवान, अजय कुमार, अली अफसर, रमेश कुमार,जय प्रकाश सिंह, उमाशंकर प्रसाद, रविरंजन सिंह, राकेश कुमार, अमरेन्द्र कुमार, राजीव कुमार राम, गजेन्द्र सिंह दुनिया, पुष्पा चौधरी, रितेश कुमार, कौशल कुशवाहा, प्रमोद यादव, मनोज यादव,रवि रंजन सिंह, अमरेन्द्र सिंह, मनोज ठाकुर, विकास कुमार,शमशाद हुसैन, हितेश कुमार सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मी शामिल थे।

सोन कला केंद्र की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को सम्मानित करते संस्था के संरक्षक

 रिपोर्ट:- गौतम शर्मा 
डेहरी/रोहतास 
सोन  कला केंद्र में दो नए सदस्यों ने ग्रहण की 
शहर के पाली रोड़ स्थित मंगलम वाटिका में गुरुवार को एक समारोह आयोजित कर सोन कला केंद्र में दो नये हस्तियों को संस्था की विधिवत सदस्यता दिलायी गयी. समारोह की शुरुआत संस्था के संरक्षक मंडल के सदस्य पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह, शहर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी प्रसाद, शिक्षाविद राजीव रंजन सिन्हा उर्फ पन्नू जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. तत्पश्चात डेहरी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम द्विवेदी व शहर के प्रसिद्ध गायक नरेंद्र सिंह गांधी उर्फ़ काके को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर विधिवत सदस्यता दिलायी गयी. इस मौके पर सोन कला केंद्र के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गीत-संगीत ने उपस्थित लोगों का मनमोह लिया. मशहूर गायक राजू सिन्हा, गायिका प्रीति सिन्हा, रीना कुमारी, नितेश पाठक, एवं नरेंद्र सिंह गांधी की प्रस्तुति पर लोग झूम उठे. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष पारस प्रसाद व संचालन संस्था के सचिव सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया. इस मौके पर सोन कला केंद्र के उपाध्यक्ष नंद कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह , सलाहकार समिति के सदस्य चन्द्रगुप्त मेहरा व उदय गुप्ता ,मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय , उप सचिव जयप्रकाश मौर्य ,भोला लाल दास ,इंजीनियर महेंद्र राम ,संजय कुमार गुप्ता, आलोक कुमार आदि उपस्थित थे.

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भूख हड़ताल 8 जनवरी को- बीरेंद्र पासवान

डेहरी/रोहतास 
 गौतम शर्मा की रिपोर्ट 
 नई पेंशन नीति को बंद कर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग के लिए रेल कर्मचारी आज राष्ट्रव्यापी भूख हड़ताल करेंगे । ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन डेहरी शाखा के अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान व सचिव एसपी सिंह ने एक संयुक्त बयान जारी कर बताया कि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मांग को लेकर 8 जनवरी और 9 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक डेहरी स्टेशन स्थित सर्कुलेटिंग एरिया में यात्री आरक्षण केंद्र के पास दो दिवसीय भूख हड़ताल किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी भाग लेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देश में यह कैसी विडंबना है कि 60 साल की उम्र तक नौकरी करने वाले देश के युवा श्रमिकों को नये पेंशन योजना दी जाती है। जबकि सेवा भाव के नाम पर एक दिन के सांसद या विधायक को आजीवन पूरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाता है। देश में ट्रैक मेंटेनर कर्मचारियों को ओपन टू ऑल जैसी सुविधाएं उपलब्ध नही हो रही है, वहीं देश में राम राज्य की झूठी ढिंढोरे पीटे जाते है। राम राज्य की परिकल्पना में सौतेले व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती।अब कर्मचारी आर पार के मूड में हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कर्मी सभी दलों को एहसास करा देना चाहते हैं कि जो पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की बात करेगा,वही देश पर राज करेगा।

बापू व शास्त्री जी के जन्मदिवस व अपने स्थापना दिवस पर सोन कला केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मान पाकर खिल उठे प्रतिभावान लोगों के चेहरे

जिले के प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित 

रिपोर्ट:-मुकेश पांडेय ,गौतम शर्मा 
 डेहरी/रोहतास 
शहर के पाली रोड स्थित मंगलम वाटिका मेहरा हाउस में सोमवार को जिला स्तर पर हर क्षेत्र के प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन व अपने चौथे स्थापना दिवस पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सोन कला केंद्र द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में सम्मान पाने वालों के चेहरा प्रतिष्ठित सम्मान को पाकर खिल उठे. कार्यक्रम का दीप प्रचलित कर उद्घाटन करते हुए सोन कला केंद्र के संरक्षक मंडल के सदस्य प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.बी. प्रसाद,  डेहरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक इं. सत्यनारायण सिंह व सन बीम पब्लिक स्कूल के निदेशक राजीव रंजन सिंह उर्फ पन्नू जी ने कहा कि प्रतिभा किसी बात के लिए मोहताज नहीं होती. प्रतिभावान लोगों का सम्मान कर आज हम अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रहे हैं. हमारी संस्था सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों को भी बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयत्नशील है. आगे भी हम समाज के उत्थान के लिए लगातार काम करते रहेंगे. संस्था के नये सदस्य के रूप में स्टेशन प्रबंधक मुन्ना रजक को सदस्यता दिलाते हुवे संस्था के संरक्षक डॉ. एस.बी. प्रसाद ने उन्हें सम्मानित किया. इस मौके पर खेल जगत से जुड़े बिहार क्रिकेट संघ के पैनल अंपायर व भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तकनीकी पदाधिकारी के रूप में कॉमनवेल्थ गेम्स में कार्य करने वाले गौरक्षणी सासाराम निवासी विनय कृष्णा को पूर्व विधायक इं. सतनारायण सिंह द्वारा, जैविक खेती को बढ़ावा देते हुए कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सासाराम के युवा किसान दिलीप कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय द्वारा, राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित मध्य विद्यालय शिवगंज के प्रधानाध्यापक संजय कुमार को शिक्षाविद राजीव रंजन सिंह उर्फ पन्नू जी द्वारा, संगीत के क्षेत्र में परचम लहराने के लिए गायिका प्रीति सिन्हा को कुमकुम प्रकाश द्वारा, राजू सिन्हा को संस्था के उपाध्यक्ष नंदकुमार सिंह द्वारा, कुमार वीरेंद्र को संस्था के कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह द्वारा, रीना कुमारी को प्रीति सिन्हा द्वारा व पिंटू दिलवाले को इंजीनियर महेंद्र राम द्वारा मेमोंटो, अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. संझौली की रहने वाली शिक्षिका पूनम कुमारी को किताबी व बेसिक शिक्षा के अलावा बाल यौन शोषण व साइबर क्राइम को लेकर लड़कियों के बीच जागरूकता फैलाने, शिक्षक दिवस पर राज्य सरकार से सम्मान पाने व पांच हजार स्कूली लड़कियों को प्रशिक्षण देने के लिए उनकी माता फुलझारी देवी व सासू मां कलावती देवी के साथ मंच पर संस्था के सदस्य रत्ना सिन्हा द्वारा, अकोदी गोला प्रखंड के बाँक ग्राम निवासी कुमारी पूजा राज के द्वारा निट क्वालीफाई करने पर उनकी माता संगीता कुमारी व पिता संतोष कुमार के साथ उन्हें मंच पर संस्था के संरक्षक डॉ. एस.बी. प्रसाद व सदस्य डॉ. रीना द्वारा, फिल्म जगत में परचम लहराने के लिए संस्था के सचिव सत्येंद्र गुप्ता, उनकी धर्मपत्नी सुधा गुप्ता व हर्ष सिन्हा, उनकी माता रत्ना सिन्हा को डॉ. एस.बी. प्रसाद व सदस्य संगीता श्रीवास्तव द्वारा, निट क्वालीफाई किये शहर के युवा आदित्य कुमार साहू व उनके पिता संजय कुमार को जगनारायण पांडेय जी द्वारा, तिलौथू के महाराजगंज की रहने वाली इंडियन ओपन जैवलिन थ्रो में देश भर में तीसरा स्थान पाकर कांस्य पदक जीतने वाली निशि कुमारी की अनुपस्थिति में उनकी माताश्री सरिता देवी को संस्था की सदस्य सुधा गुप्ता द्वारा, औरंगाबाद के रहने वाले प्रतिष्ठित यंग साइंटिस्ट इंडिया में ग्रैंड फाइनलिस्ट बनकर बिहार का नाम रौशन करने वाले एस.बी. बी चंद्रा की अनुपस्थिति में उनके दादा विनय कुमार सिन्हा, माता निभा सिन्हा व पिता सूर्यकांत सिन्हा को सलाहकार समिति के सदस्य चंद्रगुप्त मेहरा व प्रीति सिन्हा द्वारा व फुटबॉल की दुनिया में अपना परचम लहराने वाले शहर के बारह पत्थर मोहल्ला निवासी नौशाद आलम उर्फ गुड्डू जी की अनुपस्थिति में उनके भाई शकील आलम को मेमोंटो, अंग वस्त्र व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम का संचालन संस्था के अध्यक्ष पारस प्रसाद व धन्यवाद ज्ञापन संस्था के उपसचिव जयप्रकाश मौर्य उर्फ जोगी जी ने किया. कार्यक्रम के दौरान आयोजित संगीत की मधुर धुन ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.

बिरोध मे आज विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल के द्वारा इस्लामिक जिहाद आतंकवाद का पुतला दहन


 

गौतम शर्मा की रिपोर्ट ;-

डेहरी /रोहतास 

 हरियाणा के मेवात में जो भी हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। बजरंग दल रोहतास जिला मंत्री पंकज कुमार उर्फ गोपी ने आज कहा कि श्रावण में प्रतिवर्ष किसी भी सोमवार पर मेवात के अंदर भगवान शंकर का आशीर्वाद लेने के लिए महाभारत कालीन पांच मंदिरों में श्रद्धालु जाते हैं। 1 अगस्त लगभग 20 से 25 हजार लोग पहुंचे हुए थे।अभी यात्रा शुरू हुए 15 मिनट भी नहीं हुए कि, उन पर उपद्रवियों ने गोलियां और पत्थर बरसाने तथा आगजनी शुरू कर दी। श्रद्धालुओं ने जब देखा कि परिस्थिति नियंत्रण से बाहर जा रही है, तो पीछे हटने का प्रयास किया, तो देखा पीछे से भी पत्थर बरस रहे हैं। उन पर पेट्रोल बम फेंके गए, बहुत मुश्किल से कुछ लोगों को बचाकर नलहड़ महादेव के मंदिर में वापिस लेकर आ सके। कुछ ही देर हुई थी वहां गए हुए कि उस मंदिर के सामने से भी दंगाई आ गये। कारों, बसों और अन्य वाहनों को आग लगानी और जो सामने दिखा उन पर गोलियां बरसनी शुरू हो गई। दो लोगों को गोलियां लगीं। लगभग सारे वाहन जला दिए या तोड़ दिए गए। जब पुलिस आती है तो पुलिस को देखकर उपद्रवी भागते हैं और पहाड़ियों पर चढ़कर तीनों तरफ से मंदिर में शरण लिए हुए महिलाओं, बच्चों और अन्य भक्तों पर गोलियां बरसाना शुरू कर देते है। एक भक्त बलिदान हो जाता है। कुछ अन्य लोगो को भी गोलियां लगती हैं। बहुत मुश्किल से प्रशासन ने उन पर नियंत्रण किया और उसके बाद वहां से निकाल करके पुलिस लाइन में लेकर आए। लेकिन तब तक यह दृश्य हम देख चुके थे कि पूरा मेवात मानो मिनी पाकिस्तान बन गया है। चारों तरफ से घेराबंदी हो गई है, जगह जगह यात्री घिरे पड़े हैं। कहीं मंदिरों, तो कहीं पुलिस चौकियों में शरण ली और उन मंदिरों में और चौकियों पर भी हमले किए गए।

बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख विकास कुमार ने आरोप लगाया कि इस घटना के जिम्मेदार वे लोग हैं जो इन दंगाइयों को भड़काते हैं उनके भड़काने के कारण से ही, मुहर्रम व रामनवमी पर हमले होते हैं। अन्य कितने लोग बलिदान हुए है उनका पता लगाया जा रहा है, प्रशासन से भी इस बारे में सही आंकड़े नहीं मिल पा रहे हैं। घायलों की चिंता और उनके उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन यह गंभीर आत्म विश्लेषण का अवसर है कि 1 अगस्त नूह में डायरेक्ट एक्शन की तरह का वातावरण बना था।  मैं उन मोलवियों से भी कहना चाहूंगा जो किसी भी बहाने से भड़काने की कोशिश करते हैं, उसका ही यह दुष्परिणाम दिखाई दिया है। यह उचित नहीं है। यह आत्मघाती प्रवृत्ति है। उन्होंने पूछा कि छोटे छोटे बच्चों को आगे लाकर तुम आगजनी करवा कर, उनका कैसा भविष्य निर्माण कर रहे हो? वहां आप भले ही मेजोरिटी में होंगे, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप उसको हिंदुओं का कब्रिस्तान बना दोगे? यह दुष्कृत्य किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। विश्व हिन्दू परिषद् परियोजना प्रमुख अर्जुन प्रसाद केशरी ने घोषणा की कि हिंदू धार्मिक यात्रा पर हुए इस क्रूर हमले के विरोध में 2 अगस्त को सम्पूर्ण देश में, समस्त जिला स्थानों पर इस जिहादी क्रूरता के विरोध में धरने प्रदर्शन किए जाएंगे और जिहाद का पुतला जलाया जाएगा। इस आतंकी हमले के कारण बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या हुई है और समाज के दो अन्य व्यक्ति भी बलिदान हुए हैं, विश्व हिंदू परिषद की मांग है उन सबके परिवारों को एक एक करोड़ रुपया दिया जाए। जो घायल हुए हैं उनको  20 लाख रुपया तथा जिनकी गाड़ियां और बसें नष्ट हो गई हैं उनको पूरी तरह क्षति पूर्ति की जाए, जिसकी जिम्मेदारी भी सरकार को लेनी चाहिए। पूरे मेवात क्षेत्र को सील करके कांबिंग कराई जाए और एक एक जिहादी को पकड़कर सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाए, तो ही मेवात में चल रहे इस हिंदू विरोधी, राष्ट्र विरोधी आतंक को रोका जा सकता है। इस्लामिक जिहाद, आतंकवाद के बिरोध मे आज डेहरी नगर अम्बेडकर चौक से थाना चौक तक पुतला लेकर पदयात्रा प्रदर्शन निकाला गया। थाना चौक पर इस्लामिक जिहाद का पुतला किया गया। इस प्रदर्शन मे धर्म प्रसार जिला प्रमुख भोला चौहान, बजरंग दल जिला सह मंत्री धर्मवीर सिंह, बजरंग दल जिला सह संयोजक दीपक दास, चंदन गुप्ता, रणधीर कुमार, नीरज कुमार, अमित गुप्ता, प्रकाश कुमार, सुरज कुमार, लव कुश कुमार, आदित्य कुमार,कुंदन भईया, मुकेश कुमार,पप्पू कुमार उपस्थित हुए।


दीक्षांत समारोह के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नवनिर्मित स्टूडियो का उद्घाटन भी विश्वविद्यालय में देव मंगल सभागार के ऊपरी तल पर किया

रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है  कि ज्ञान के साथ-साथ संस्कार बहुत ही महत्वपूर्ण है ।संस्कार युक्त ज्ञान ही  समाज एवं देश की दशा एवं दिशा को ऊर्जन्वित कर सकता है। श्री सिंह ने कहा कि आने वाले दशक में भारत अर्थव्यवस्था के मामले में शीर्ष तीन में अपना स्थान अवश्य प्राप्त करेगा ।रक्षा मंत्री आज रोहतास के गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार में द्वितीय दीक्षान्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में  छात्रों को उपाधि प्रदान करने के उपरांत दीक्षान्त भाषण कर रहे थे ।रक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा देने वाले गुरुजन् एवं शिक्षा प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाने वाले माता-पिता को कभी नहीं भूलना चाहिए एवं आजीवन उनका चरण वंदन करना चाहिए। मुख्य अतिथि ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपील किया कि उनके द्वारा अर्जित ज्ञान से भविष्य में समाज एवं देश का हित हो ऐसी कीर्ति करें। रक्षा मंत्री ने राम और रावण का उदाहरण देते हुए छात्रों को कहा कि रावण धन ,बल और ज्ञान सभी में राम से उपर था लेकिन आज देश में एवं दुनिया में रावण की पूजा नहीं होती राम की पूजा होती है ।क्योंकि राम का चरित्र स्वच्छ ,निर्मल एवं मर्यादा युक्त था जबकि रावण अहंकारी एवं चरित्रहीन था ।उन्होंने छात्रों का आह्वान किया की जिस मनोभाव से अपने ज्ञान का अर्जन किया है उसी मनोभाव से आप देश एवं समाज की सेवा जरूर करें क्योंकि समाज का ऋण हम सभी पर है। समारोह में  729 छात्र छात्राओं को उपाधि प्रदान किया गया जबकि 29 छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शैलेंद्र चतुर्वेदी ,गोपाल नारायण सिंह  विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ महेंद्र कुमार सिंह ,कुलसचिव डॉक्टर अभिषेक कामेन्दु,देव मंगल मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव गोविंद नारायण सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सह पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन गोविंद नारायण सिंह ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शासी निकाय Same सदस्य,  डीन व सभी विभागों के अध्यक्ष ,शिक्षक ,कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे.



विश्व पर्यावरण दिवस रेल इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी व सहायक मंडल अभियंता डेहरीऑन सोन सुमन कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण कर मनाया गया।




रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा 

डेहरीऑन सोन स्टेशन पर आज विश्व पर्यावरण दिवस   रेल इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी व सहायक मंडल अभियंता डेहरीऑन सोन सुमन कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण कर मनाया गया।

इस अवसर पर उन्होने कहा कि जनसहभागिता के साथ पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है. इस बार विश्व पर्यावरण दिवस की थीम प्लास्टिक से निजात पाना है.

हालांकि आज के औद्योगीकरण के दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिंता का विषय बन गया है. इसके चलते दुनियाभर के इकोसिस्टम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने के उद्देश्य से ही हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है.

 वही सहायक मंडल संकेत एंव दूरसंचार अभियंता अविनाश यादव ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस’ मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है. लोगों को पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग आदि ज्वलंत मुद्दों और इनसे होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति जागरूक करना है। पर्यावरण की समस्‍याओं को मानवीय चेहरा देने के साथ ही लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था.

विश्व पर्यावरण दिवस पहली बार 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मनाया गया है. वहां, पर्यावरण में होने वाले प्रदूषण पर स्टॉकहोम (स्वीडन) में पहला सम्मेलन आयोजित किया गया था. इस सम्मेलन में 119 देशों ने हिस्सा लिया था. सभी ने एक धरती के सिद्धांत को मान्‍यता देते हुए हस्‍ताक्षर किए. इसके बाद 5 जून को सभी देशों में ‘विश्‍व पर्यावरण दिवस’ मनाया जाने लगा. भारत में 19 नवंबर 1986 से पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू है।

इस अवसर पर ईसीआरकेयू अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, स्टेशन अधीक्षक सत्येंद्र कुशवाहा,सीनियर सेक्शन इंजीनियर नरेंद्र प्रतापसिंह, ईसीआरकेयू सचिव एसपी सिंह, हेल्थ निरीक्षक अवनिश आर्यन, ईसीआरकेयू उपाध्यक्ष राजेश कुमार,अभिनव कला संगम के सचिव नंदन कुमार, बीरेन्द्र पटेल कार्यालय अधीक्षक परिचालन ,मनोज कुमार चौधरी व हरेरामकुमार,सहायक अवर निरीक्षक रेल सुरक्षा बल,टीटीई आशीफ एकबाल सहित बडी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित थे।