रिपोर्ट ;- वारिस अली , गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
किसान दिवस के अवसर पर गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान ,जमुहार में किसानों को उनके परिश्रम और उद्यम को सम्मान दिया गया ।इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉक्टर ए पी सिंह ने कहा कि किसान ही इस धरती के अन्नदाता हैं जिनके परिश्रम के बल पर सभी जीव अपनी जीविका चला रहे हैं ।अगर किसान सबल ना रहें और उन्हें हर प्रकार का सहयोग प्राप्त ना हो तो आने वाले समय में भारी संकट का सामना करना पड़ सकता है ।किसानों की कड़ी मेहनत एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बल पर ही पूरा विश्व आज खद्यान् के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना हुआ है। भारत के किसान काफी मेहनती हैं एवं कम संसाधन में भी गरीबी की हालत झेलने के बावजूद वह अपने मेहनत से पीछे नहीं हट रहे एवं देश एवं विदेश को अपनी पसीने की बदौलत उत्पन्न खाद्यान्न से लाभान्वित कर रहे हैं। इस अवसर पर कृषि विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने किसानों को हर संभव सहायता प्रदान करने का संकल्प लिया एवं अपील की कि उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए संस्थान तत्पर है।
