कमलेस कुमार मिश्रा
डेहरी /रोहतास
नगर थाना क्षेत्र के अंबेदकर चौक के समीप चोकर लदे ट्रक चालक को नशे की हालात में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं एक अन्य शराबी को नशे में हंगामा करने के मामले में पुलिस ने जेल भेजा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार ट्रक चालक अशोक चौहान तिलौथू थाना क्षेत्र के माला बिगहा हुरका का निवासी है। जो ट्रक पर चोकर लेकर सासाराम की ओर जा रहा था। अंबेदकर चौक के समीप नशे में धूत्त ट्रक चालक ने पुलिस वाहन को टक्कर मारने का असफल प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। जिसके बाद चालक की मेडिकल जांच कराई गई। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद जेल भेजा गया। ओवरलोडेड ट्रक को जुर्माना के लिए परिवहन विभाग को सूचना दी गई है। उधर, अंबेडकर चौक के समीप गिरफ्तार आकाश गुप्ता न्यू एरिया नशे में धूत्त होकर शासन-प्रशासन को देख लेने की धमकी दे रहा था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद भी वह हंगामा करता रहा।