रिपोर्ट:-वारिस अली,गौतम शर्मा
डेहरी/रोहतास
रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिक्रमगंज के विभिन्न व्यापारियों से लगभग 12 लाख की रंगदारी मांगने वाला शातिर अपराधकर्मी को घटना में प्रयुक्त एंड्रॉइड मोबाईल, 01 देशी पिस्टल, 02 मैगजीन, 04 जिंदा कारतूस एवं 03 मोबाईल के साथ किया गिरफ्तार। रोहतास के पुलिस कप्तान आशीष भारती ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि
रोहतास पुलिस के द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण / कानून-व्यवस्था / विधि-व्यवस्था / शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपराधकर्मियों के धर पकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
बिक्रमगंज थानान्तर्गत विभिन्न व्यापारियों से कुछ दिनों से व्हाट्सएप्प के माध्यम से मैसेज कर लगभग 12 लाख रूपया रंगदारी की माँग की जा रही थी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इस संबंध में बिक्रमगंज थाना कांड सं0-642 / 22, दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक, रोहतास के द्वारा इस मामले को काफी गंभीरता से लिया गया तथा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसमें शामिल अपराधकर्मियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बिक्रमगंज के नेतृत्त्व में पु०नि०- सह थानाध्यक्ष, बिक्रमगंज थाना, पु०अ०नि० विशम्भर प्रसाद, डी०आई०यू० प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी का एक विशेष टीम का गठन कर गठित टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया था। विशेष टीम के द्वारा उक्त काण्ड का अनुसंधान पारंपरिक एवं तकनीकी आधार पर किया जा रहा था। उक्त अपराधकर्मी द्वारा पकड़ाने से बचने के लिए काफी सावधानी बरती जा रही थी तथा रंगदारी मांगने वाले मोबाइल से किसी अन्य व्यक्ति से सम्पर्क हेतु उपयोग में नहीं लाया जाता था। परंतु फिर भी रोहतास पुलिस के द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से अपराधी की शिनाख्त कर कार्रवाई किया जा रहा था। अनुसंधान के क्रम में विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली की बिक्रमगंज थाना अन्तर्गत बिक्रमगंज सासाराम रोड पटेल कॉलेज के पास जनता क्लिनिक के ऊपरी तल्ले पर एक व्यक्ति अवैध आग्नेयास्त्र के साथ बैठा है, यदि तत्काल कार्रवाई की जाय तो उक्त व्यक्ति को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ पकड़ा जा सकता है। उक्त सूचना के आधार पर विशेष टीम के द्वारा जनता क्लिनिक में छापामारी की गई, जहाँ से उपरोक्त काण्ड के अपराधकर्मी विशाल कुमार, पे०-शिवजनम सिंह, सा०- रेडिया, थाना-बिक्रमगंज, जिला-रोहतास के पास 01 देशी पिस्टल, 02 मैगजीन, 7.65 बोर का 04 जिंदा कारतूस एवं 03 मोबाईल तथा व्हाटसप मैसेज का प्रिंट पेपर का चार प्रति जिसके द्वारा विभिन्न व्यापारियों से माँगा गया रंगदारी का व्हाटसप मैसेज का धमकी भरा प्रिंट पेपर बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त विशाल कुमार ने अपने स्वीकारोक्तिब्यान में बताये की वे youtube channel चलाते हैं परंतु उक्त कार्य से अधिक आय नहीं होती थी अतः अधिक पैसे जल्दीकमाने हेतु इसके द्वारा अपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी। इनके द्वारा
सासाराम से 500 रूपया देकर एक रिक्सा बाल से एक सिम लिया गया था जिसके माध्यम से
बिक्रमगंज में किये गये चोरी का मोबाईल एवं अन्य मोबाईल से बिक्रमगंज के व्यापारियों से
व्हाट्सएप्प के माध्यम से एक व्यापारी से 06 लाख रूपए, दूसरे से 03 लाख रूपए तथा तीसरे
से 03 लाख रूपए रंगदारी के रूप में रूपया का माँग की गई थी। अभियुक्त के द्वारा कई बार
उपरोक्त व्यापारियों के व्हाट्सएप्प नं० पर व्हाट्सएप्प मैसेज से रंगदारी की माँग की गई थी।
अवैध आग्नेयास्त्र बरामदगी के संबंध में अलग से बिक्रमगंज थाना कांड सं0-735 / 22, दर्ज किया गया था
सभी पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है। गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम / पता:- 1. विशाल कुमार, पेठ-शिवजनम सिंह, सा०- रेडिया, थाना-बिक्रमगंज, जिला-रोहतास।
बरामद सामान:- 1. देशी पिस्टल-01
2. मैगजीन-02
3. जिंदा कारतूस-04
4. मोबाईल-03
5. व्हाटसप मैसेज का प्रिंट पेपर का चार प्रति (जिसके द्वारा कुंदन हार्डवेयर, दुर्गा ड्रेसेज, एवं विजय आर्ट से माँगा गया रंगदारी का व्हाटसप मैसेज का धमकी भरा प्रिंट पेपर)