लगभग 3 दर्जन नए चेहरे वार्ड पार्षद निर्वाचित
रिपोर्ट ,गौतम शर्मा,वारिस अली
डेहरी /रोहतास
नगर निकाय चुनाव में नगर परिषद डेहरी ऑन सोन में मतदाताओं ने पहली बार अपने मत से मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद निर्वाचित कर नगर की सरकार बनाया प्राप्त आंकड़े के अनुसार मुख्य पार्षद शशि कुमारी को 14150 मत मिले वहीं उप मुख्य पार्षद रानी कुमारी को 13994 मत मिले 18 तारीख को हुए मतदान में नगर परिषद के 39 वार्डो में लगभग 3 दर्जन नए वार्ड पार्षद निर्वाचित हुए बाकी पुराने चेहरे को भी लोगों ने मौका दिया नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड नंबर 18 तीसरा बार निर्विरोध घोषित हुआ नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद मैं रीना देवी राजेश गुप्ता रवि शेखर प्रिया देवी शत्रुघ्न उर्फ राहुल रितेश कुमार चंदन आरती देवी धर्म शीला देवी रितु हजारीका कलावती देवी योगिंदर रंगलाल चौधरी मंजू चौधरी विशाल कुमार गुप्ता पुतुल सोनी मीरा गुप्ता बिंदा देवी निर्विरोध अनीता देवी समीर आलम सरोज उपाध्याय अवधेश शर्मा सरवरी खातून मुमताज कौसर रोशनी देवी उषा देवी श्याम बिहारी प्रजापति रंजना श्रीवास्तव मीना देवी मुजिबुल हक आनंद कुमार सोनू चौधरी विशाखा सिंह अमन कुमार सरिता देवी सुनीता देवी मंजू देवी रामेश्वर प्रजापति प्रेमा देवी शामिल है उल्लेखनीय है कि इस बार का नगर निकाय चुनाव मतदाताओं के लिए दिलचस्प रहा जमीनी स्तर पर काम करने वाले बहुत से चेहरे चुनाव में हार गए जिसमें पूर्व चेयरमैन विशाखा सिंह के पति संजीत कुमार सिंह को भी मतदाताओं ने नकार दिया नगर के मतदाताओं को नए निर्वाचित नगर के सरकार से विकास की काफी उम्मीद जगी है अब देखना है कि शहर की सरकार शहर की समस्याओं का निवारण कब और कैसे करते हैं आम जनता नगर के होल्डिंग टैक्स मकान के नक्शा में मनमानी रकम वसूली विकास के नाम पर लूट एवं पूर्व में हुए घोटालों की जांच कर नगर परिषद को साफ सुथरा करेंगे और शहर का विकास करेंगे