रिपोर्ट:-वारिस अली,गौतम शर्मा
डेहरी/रोहतास
अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी वह उत्तराधिकारियों का राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न ।
अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक प्रदेश कार्यालय पटना में संपन्न हो गया सम्मेलन का उद्घाटन अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर प्रहलाद प्रसाद प्रजापति द्वारा किया गया तथा मंच का उद्घाटन स्वतंत्रता सेनानी अनंत लक्ष्मण ने किया वहीं मंच का संचालन राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर कुमार पटेल द्वारा किया गया मंच का संचालन करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने विस्तार से संगठन की रूपरेखा की चर्चा करते हुए देश के सभी राज्यों में एवं देश के विभिन्न प्रदेशों के 766 जिलों में आगामी कार्यक्रमों की गति देने के लिए कार्यक्रम चलाने का अभियान आह्वान देशभर से पधारे राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्यों के बीच किया गया । वक्ताओं ने कहा कि 2047 का भारत कैसा हो इस पर जोर देते हुए कहा कि सभी प्रमुख वक्ताओं लोकतंत्र के चार स्तंभ विदाई की कार्यपालिका एवं न्यायपालिका और मीडिया जग खुला आमंत्रण दिया गया इस अवसर पर देश भर से आए हुए हजारों स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद थे ।इस मौका पर राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य सुनील कुमार सिंह ने कहा कि देश के प्रति जुनून कैसे कायम हो तथा उपभोक्तावादी गतिविधियों को लगाम लगाते हुए सादगी सह चरित्रता का कायम कर स्वदेशी पर जोर दिया जाए सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखंड ,राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा ,छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल, उड़ीसा, असम आदि राज्यों से कोर कमेटी के सदस्य जिलों के अध्यक्ष उपस्थित थे अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री सुनील कुमार सिंह के द्वारा किया गया। उक्त जानकारी स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी राही शाहबादि वरिष्ठ पत्रकार ने हमारे वरिष्ठ पत्रकार वारिस अली को दिया है