रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
नगर परिषद डेहरी के चुनावी समर में प्रत्याशियों को साथ देने के लिए राजनीतिक दल से जुड़े पूर्व विधायक एवं निर्दलीय भी मतदाताओं के बीच मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी के लिए अपना ताकत लगाए हुए हैं परंतु दलीय राजनीति बाजों को मतदाता उन्हें नकार रहे हैं नगर के विकास की चिंता करने वाले मतदाता इस बार सूझबूझ से काम लेने को तैयार है मतदाताओं को इस बात की चिंता सता रही है की जो प्रत्याशी काम करने लायक हैं उन्हें ही लाया जाए प्रत्याशियों के भीड़ में मतदाता निर्णय नहीं ले पा रहे हैं वर्तमान समय बहुत ही महत्वपूर्ण है मतदाता काफी गंभीर और खामोश हो चुके हैं डेहरी में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार का दौर थम गया। सभी प्रत्याशी साम दाम दंड भेद की नीति अपना रहे हैं। हर प्रत्याशी अपनी- अपनी जीत के लिए एड़ी चोटी लगाए हुए हैं। वही मुख्य पार्षद प्रत्याशी रूबी गुप्ता डेहरी व डालमियानगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पहली बार मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के चुनाव सीधे जनता के मतों से हो रहा है। 39 वार्ड वाले डेहरी डालमियानगर नगर परिषद में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद के कुल आठ-आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। चर्चित सामाजिक संस्था अभिनव कला संगम के सचिव नंदन कुमार की पत्नी रूबी देवी हैं। रूबी देबी को सभी जाति व सभी धर्म का मत मिल रहा है, क्योंकि सामाजिक क्षेत्रों में जहां नंदन कुमार की भूमिका अहम है। सामाजिक जय माता करने की दमदार क्षमता लोगों को आकर्षित कर रही हैं। कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है, कि चुनाव के अंतिम समय सौहार्द बनाने व सभी धर्मों के साथ आपसी सम्बन्धो के मामले में भी नंदन गुप्ता चर्चित हैं।मुख्य पार्षद प्रत्याशी रूबी गुप्ता के द्वारा कलात्मक प्रचार गवाही दे रहा है कि वह शिक्षित महिला है उनके दमदार भाषण जनता के लिए नई प्रेरणा है अकेले चुनाव प्रचार में घर-घर जनसंपर्क करना भी चर्चा में है सूत्र बताते हैं कि कुछ प्रत्याशियों का समर्थन भी रूबी गुप्ता को मिल सकता है। क्योंकि जातीय समीकरण में भी कई जातीय संगठन अब खुलकर रुबी का समर्थन करने लगे हैं। नगर परिषद क्षेत्र के बेहतर विकास के लिए रूबी गुप्ता का समर्थन किया जा सकता है। डेहरी नगर परिषद क्षेत्र का पुराना इतिहास भी रहा है, कि मतदान के एन वक्त पर कई समीकरण ध्वस्त हो जाते हैं, कई नए समीकरण पनप जाते हैं। जन अदालत में चर्चा है कि रूबी गुप्ता चुनावी बाजी मार सकती है
