रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
समाजसेवी लल्लू चौधरी जनता के बीच अपनी सेवा देने के लिए हर सुख दुख में सबके बीच अपनी उपस्थिति देते हैं इसलिए इनके समर्थन मैं उनकी पत्नी श्रीमती सरिता देवी को मुख्य पार्षद पद के लिए चुनाव जीतना मुश्किल नहीं है जनता सब कुछ जानती है उल्लेखनीय है कि डेहरी नगर परिषद का चुनाव लंबे इंतजार के बाद 18 तारीख को होने वाला है जिसमें समाजसेवी लल्लू चौधरी की पत्नी मुख्य पार्षद की प्रत्याशी है चुनाव मैं श्रीमती सरिता देवी को कबूतर छाप चुनाव चिन्ह मिला है पूर्वज स्वर्गीय श्री राजेंद्र चौधरी जी भी समाजसेवी रहे हैं और नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके थे जिनका योगदान शहर में कई तरह से रहा है उन्हीं के रास्ते पर चलने वाले लल्लू चौधरी सभी वर्ग के बीच समाज सेवा के लिए खड़े रहते हैं इस चुनावी समर में इनकी पत्नी श्रीमती सरिता देवी को मतदाताओं से पूरी उम्मीद है जनता भी मन बनाए हुए हैं कि बेहतर प्रत्याशी को हम लोग चेयरमैन का कुर्सी दें फिलहाल बेहतर जनसमर्थन के साथ महीनों से हर दिन लल्लू चौधरी घर घर पहुंच रहे हैं ताकि आम जनता का भरपूर सहयोग इन्हें मिल सके नील कोठी निवासी मुमताज अंसारी ने कहा कि सरिता देवी को ही मजबूत मतों से जिताना है इस्लाम गंज निवासी जावेद अंसारी भी कहते हैं कि सरिता देवी योग्य प्रत्याशी हैं समाजसेवी विमल कुमार सिंह रवि शर्मा ने कहा कि प्रत्येक वार्ड की जनता सहयोग पूर्ण मतदान करने के लिए तैयार है इस बार के चुनाव में बहुत सारे प्रत्याशी मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद पद के लिए दावेदारी में है लेकिन नगर परिषद के विषय में भली-भांति जानकारी उन्हें नहीं है नगर परिषद में नाली के नाम पर जीतने वाले चांदी के सिक्के पर दिवाली मना रहे हैं लेकिन समस्या का निदान करोड़ों खर्च के बावजूद भी डेहरी आन सोन नगर परिषद में नहीं हो सका जनता का कहना है कि इस बार मत देने का मौका मिला है इसलिए बेहतर प्रत्याशी का चुनाव जनता जरूर करेगी अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर धोखेबाज और जमात को बांटने वाले लोग कुर्सी पर काबिज हो जाएंगे समय कम है मतदाता मालिक को निर्णय लेना है
