गरीबों असहाय लोगों के बीच निशुल्क भोजन एवं कंबल का वितरण किया गया



रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा ,रौशन सिंह 

सासाराम /रोहतास 

रोहतास जिले के सासाराम धर्मशाला रोड में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से गरीब एवं असहाय लोगों के बीच प्रत्येक शनिवार को खिचड़ी भोजन स्वरूप वितरण किया जाता है जो बिल्कुल निशुल्क होता है रोड पर भूखे सोने वाले झुग्गी झोपड़ी में जीवन बसर करने वाले गरीब से गरीब लोगों को सप्ताह में हर शनिवार को भोजन देकर उन्हें जिंदगी मैं पेट भरने का काम करने वाले सहयोगी जय श्रीराम संस्था एवं सामाजिक अन्य लोगों के माध्यम से यह पुनीत कार्य किया जाता है उल्लेखनीय है कि बढ़ती ठंड को देखते हुए उक्त संस्था के लोगों ने विधवा विकलांग असहाय बुजुर्ग महिला एवं पुरुष को खोज खोज कर उन्हें कंबल देकर संस्था के लोग आशीर्वाद पा रहे हैं आज के महंगाई के दौर में बहुत बड़ा सराहनीय कदम कहा जा सकता है भूखे को भोजन और प्यासे को पानी पिलाना ऊपर वाले से इसका बहुत बड़ा प्रतिफल मिलता है इसी उद्देश्य संस्था से जुड़े लोगों ने निरंतर गरीबों के बीच भोजन एवं वस्त्र तथा कंबल वितरण करने का कार्य आरंभ किया है जिसकी शहर में बहुत ही प्रशंसा हो रही है और बड़े व्यवसाई गन अपने तन मन धन से सहयोग देने के लिए इच्छुक हो रहे हैं जय श्री राम सहयोगी संस्था की तरफ से  नयका गाँव धर्मशाला गाँधी स्मारक के पास सासाराम इस शनिवार असहाय लोग को कंबल एवं शॉल  भी वितरण किया गया यह कार्यक्रम  महीनों से चल रहा है | इस संस्था के अध्यक्ष रौशन  कुमार सिंहउप कोषाध्यक्ष राजकुमार मौर्या महामंत्री नंदकिशोर सिंहदीपक गोंड, दीपू सिंह, सभी कार्यकर्ता लोग भी शामिल रहते हैं|