रिपोर्ट:-वारिस अली, गौतम शर्मा
डेहरी/रोहतास
डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के कटार प्राथमिक विद्यालय में डेहरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी सह जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव समीर कुमार के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया !! कार्यक्रम का उद्घाटन डेहरी प्रखण्ड के प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी, डॉ कुमार रोहित, डॉ० मधुलता ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलित कर किया !! उद्घाटन के पश्चात बीडीओ ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि समीर का प्रयास आमजनता के प्रति बेहद सराहनीय है, कार्यक्रम में कई अन्य वक्ताओं ने भी अपने संबोधन में समीर के इस प्रयास की खूब सराहना की !! समीर ने आंगुतक सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया !! इस अवसर पर डॉ० कुमार रोहित, डॉ० मधुलता, डॉ० नवीन नटराज, डॉ० धर्मेन्द्र शर्मा, छठु यादव, मुन्ना दुबे, दीपक यादव, सैफुल हक, कुंदन खान सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे !!