रिपोर्ट :-वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी/रोहतास
वार्ड पार्षद कलावती सिंह के द्वारा जनता के बीच रहकर समाज सेवा करने की लालसा और योगदान से ही उन्हें सफलता मिली है वर्तमान समय में समाज सेवा में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं इसलिए उनका हौसला बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है उक्त बातें पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ श्रीमती कांति सिंह ने कहां रविवार को निकटवर्ती ग्राम मकराइन मैं वार्ड पार्षद कलावती सिंह के घर पहुंच कर अपनी बधाई देते हुए उन्हें माला अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया वार्ड पार्षद के सम्मान में काराकाट के सांसद महाबली सिंह नगर परिषद के डेहरी के नवनिर्वाचित चेयरमैन शशि कुमारी समाजसेवी गुड्डू चंद्रवंशी दर्जनों वार्ड पार्षद ओबरा के पूर्व विधायक सोम प्रकाश सिंह बबल कश्यप अजय सिंह प्रकाश पासवान धनंजय सिंह यादव दीपक चंद्रवंशी लवजीत कुमार मनोज कुमार सिंह संतोष कुमार सिंह अजय सिंह यादव राजू कुमार सिंह के अलावे रोहतास एवं औरंगाबाद क्षेत्र के दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता विभिन्न पार्टी के नेता भोज में शामिल थे वार्ड पार्षद कलावती सिंह ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों को अपनी ओर से अपने जीत का बधाई दिया एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दी उक्त ग्राम में वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय शारदानंद सिंह यादव के परिवार में जिले के सभी वर्ग के नेता समाजसेवी अधिवक्ता बुद्धिजीवी और पत्रकार हमेशा बड़े आयोजन में उपस्थित होते रहे हैं यह प्रोग्राम भी काफी चर्चित हुआ