रिपोर्ट ;- वारिस अली,औतं शर्मा
डेहरी /रोहतास
जिले के प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी विनय प्रसाद स्टेशन रोड मैं स्थित कोल्ड स्टोरेज के सबसे पुराने प्रोपराइटर रहे हैं इनके अधिवक्ता पुत्र मानस ने अपनी एक अलग पहचान देने का काम किया है जिसकी चर्चा शहर से गांव तक हो रही उन्हें और उनके परिवार को मित्र रिश्तेदार रंगकर्मी और समाजसेवियों के द्वारा बधाई के संदेश मिलने लगे हैं उल्लेखनीय है कि एस टी आई पुणे के छात्र मानस रोहतास जिले के कस्बे नुमा गांव अमियावर नासरीगंज प्रखंड के मूल निवासी हैं जिन्होंने डेहरी ऑन सोन के स्टेशन रोड में स्थित अपने भवन में कोल्ड स्टोरेज बिल्डिंग में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी किया है जिनके डायरेक्शन में बनाई गई डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग हिमाचल प्रदेश में दिखाई गई है उन्होंने बताया कि 20 मिनट के फॉलन मैंगोज नमक डॉक्यूमेंट्री देश के प्रतिष्ठित संस्थान एफ टी टी आई के छात्रों के जीवन पर आधारित है अकादमिक पढ़ाई के दौरान इसे बनाया गया है अंतरराष्ट्रीय स्तर के फिल्म फेस्टिवल में ऐसी जगह मिलना देश के प्रतिष्ठित फिल्म संस्थान के अलावा पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है उन्होंने कहा कि मेरे डायरेक्शन में बने इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म की स्क्रीनिंग हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शुक्रवार को होगी प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी विनय प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मानस बचपन से ही ऊंची सोच वाला विद्यार्थी रहा है मानस फिलहाल दिल्ली में रहकर विमान पट्टे एवं वित्त के क्षेत्र में लीगल एडवाइजर के काम में व्यस्त हैं उन्होंने अपनी इच्छा अनुसार सफलता के मुकाम को हासिल किया है उससे हम लोग काफी खुश हैं वर्तमान समय में स्क्रीनप्ले लेखन फिल्म निर्देशन मैं आगे चल रहे हैं ऐसी सफलता मिलने के बाद सभी क्षेत्रों से बधाइयों का तांता लगा हुआ है
