केरल के राज्यपाल ने रामजी 'भैरव' के उपन्यास "पुरन्दर" का किया लोकार्पण सर्किट हाउस वाराणसी में हुआ आयोजन


 महामहिम राज्यपाल ने साहित्यकारों को भेंट किया केरल से लाया गया विशेष कलम

रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

उपन्यासकार रामजी प्रसाद 'भैरव' के नए उपन्यास "पुरंदर" का बुधवार को केरल के राज्यपाल महामहिम आरिफ मोहम्मद खान जी ने सर्किट हाउस  वाराणसी में लोकार्पण किया ।

इस मौके पर महामहिम राज्यपाल ने पहले उपन्यासकार भैरव जी से 'पुरंदर' उपन्यास की संक्षिप्त जानकारी ली, इसके बाद उन्होंने कहा कि इस उपन्यास को पूरा पढ़ने के बाद वे अपनी समीक्षा भी देंगे। इस अवसर पर सभी लोगों ने महामहिम राज्यपाल जी को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। ततपश्चात महामहिम ने भी उपस्थित सभी लेखकों को केरल से लाए गए विशेष कलम उपहार स्वरूप प्रदान किया ।

इस दौरान कवि प्रमोद भृगुवंशी जी ने अपनी कविता संग्रह "ये दिन कैसा है" तो प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ उमेश प्रसाद सिंह ने अपने उपन्यास 'हस्तिनापुर एक्सटेंशन' उन्हें भेंट किया। इस आयोजन के मुख्य संयोजक डॉ. हाजी वसीम अहमद जी ने महामहिम राज्यपाल जी सहित सभी का स्वागत किया।

 इस मौके पर  असिस्टेंट कमिश्नर वाराणसी संतोष सिंह जी, विकास प्राधिकरण वाराणसी के सचिव व मुख्य कार्यपालक अधिकारी काशी विश्वनाथ जी डॉ सुनील कुमार वर्मा जी, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर डॉ मो.आरिफ खान जी,लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ अनिल यादव जी, वरिष्ठ पत्रकार नौशाद अहमद जी,विद्यालय प्रबंधक संघ  चंदौली के जिला संयोजक खान मोहम्मद अनीस जी, अरकान अहमद जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ के प्रचारक सतीश जी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 संक्षिप्त कार्यक्रम का संचालन विद्यालय प्रबंधक संघ के प्रदेश संयोजक व राष्ट्रीय चेतना प्रकाशन के प्रकाशक डॉ विनय कुमार वर्मा ने किया।