रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
रोहतास जिले के सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न राजनीतिक दल के प्रबुद्ध जनों के द्वारा सासाराम मौर्य रॉयल होटल में
संविधान दिवस मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव शंकर कुशवाहा ने किया संचालन अरविंद कुमार चक्रवर्ती ने किया। शिव शंकर कुशवाहा ने कहा की कि समता स्वतंत्रता और बंधुत्व के लिए भारतीय संविधान को सुरक्षित रखना जरूरी है। बिहार नोनिया चौहान कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवानंद चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार सवर्ण आरक्षण के जरिए संविधान का मूल भावना जिसके आधार पर सामाजिक और शैक्षणिक पिछड़ापन के आधार पर आरक्षण दिया गया था सवर्ण आरक्षण आर्थिक आधार पर करके संविधान के साथ अन्याय किया गया है। जिलाध्यक्ष कृष्णानंद ने कहा की देश में आज दलितों की बात नहीं सुनी जा रही है। अधिवक्ता राजकमल पासवान ने बताया कि अनुसूचित जाति के स्पेशल कोर्ट को 600 माह तक बंद करके न्याय देने में देरी की जा रही है बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर नेट ड्राफ्टिंग कमेटी के चेयरमैन होने के नाते संविधान में एक एक शब्दों का उन्होंने बारीकी से मूल्यांकन किया था और भारत के प्रस्तावना में सबसे पहला लाइन "वी द पीपल ऑफ इंडिया" हम भारत के लोग को समर्पित किया था संविधान सभी भारतीयों को समान अवसर देने को संकल्पित है। अरविन्द तिवारी ने बताया कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना को अमल में लाने के लिए हमें संघर्ष करना होगा। प्रियंका कपूर ने कहा कि संविधान के वजह से ही आज भारतीय महिलाएं देश में आगे बढ़ रही हैं। शोभ नाथ यादव, कामरेड ललन पासवान, राजद नेता अयोध्या सिंह आदि नेताओं ने भी संविधान के महत्ता पर प्रकाश डाला।
