दलित अधिकार मंच ने पद यात्रा कर सविधान दिवस मनाया


 

रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

संविधान दिवस के अवसर पर अकोढी गोला में दलित अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओ द्वारा पैदल मार्च करते हुए बाजार स्थित बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर संविधान रचयिता को नमन किया गया।  तत्पश्चात जन अधिकार फाउंडेशन सभागार में संविधान की प्रस्तावना की प्रतिया बाँटा गया और पढ़कर संविधान के प्रति आस्था जताया गया। सम्बोधन में सुजीत कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना संविधान की आत्मा है जिसका सार्वजनिक जीवन में अनुसरण करने पर समाज की सारी बुराईयां स्वत समाप्त हो जाएगी । प्रत्येक घर में प्रस्तावना होनी चाहिए और इस पर अमल करना चाहिए। जद यू नेता अवधेश पासवान ने बताया कि समय तेजी से बदल रह है सभी लोगो को संविधान को पढ़ना और उसे पालन करना ही होगा अन्यथा हालत और बद से बदतर हो सकता है।  अंत में सभी के द्वारा प्रस्तावना को पढ़कर अच्छे नागरिक बनने का संकल्प लिया गया। 

       इस कार्यक्रम में सुदामा पासवान   बिरकेश्वर पासवान अवधेश पासवान विनय कु० सिंह हरिहर यादव, रणविजय सिंह, हरेंद्र सिंह हरियाली, अर्जुन पासवान, सुशील कुमार ,उमेश पासवान सहित दर्जनो छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।