संविधान दिवस के अवसर पर अमलतास कॉलेज में संप्रभुता एवं लोकतंत्र के बीच कड़ा मुकाबला छात्रों के आठ दलों ने हिस्सा लिया


 

रिपोर्ट ;- वारिस अली , गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 


संविधान दिवस के अवसर पर अमलतास कालेज के सभागार में छात्र-छात्राओं के आठ दलों के बीच भारतीय संविधान विषय पर वृहद कार्यक्रम  किया गया जिसमें

 महाविद्यालय के प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक एवं बी.एड. तथा डी.एल.एड. के विद्यार्थी मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्राध्यापक जगमोहन चौधरी के भारतीय संविधान के निर्माण पर दिए गए वक्तव्य से हुआ. इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय में एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें महाविद्यालय के ही विद्यार्थियों के आठ दलों ने हिस्सा लिया. प्रश्नोत्तरी का विषय भारतीय संविधान था। जिस पर सभी दलों से सवाल पूछे गए. प्रश्नोत्तरी का संचालन संस्थान के सहायक प्राध्यापक डॉ राजवंत सिंह एवं प्रवीन कुमार कुशवाहा ने किया. आठों दलों का नाम संविधान की प्रस्तावना से लिया गया था. तीन राउंड के प्रश्नों के पश्चात फाइनल में दो दलों  'संप्रभुता' एवं 'लोकतंत्र'  के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. फाइनल राउंड में टीम 'संप्रभुता' ने टीम 'लोकतंत्र' को हराकर जीत हासिल की. संस्थान के प्राचार्य ने विजेता एवं  उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया. मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्राध्यापिका मधु कुमारी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ.