रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कय्यूम अंसारी साहेब की नगरी डिहरी के अंसार कॉन्फ्रेंस डेहरी के तत्वधान में अंसारी महापंचायत सह पसमांदा लीडर्स एवं बुद्धिजीवी मंच के नेता वसीम नैयर अंसारी ने डेहरी ऑन सोन में पहुंचकर अंसार कान्फ्रेंस के द्वारा आयोजित प्रोग्राम में भाग लिया जिसमें दर्जनों सदस्य उपस्थित हुए उन्होंने कहा कि हमारे बिरादरी का हक हिस्सा राजनीति में नहीं मिल रहा है क्योंकि हम लोग एकजुट नहीं है मुट्ठी बांध करके मजबूती लाना होगा शिक्षा में आगे कदम बढ़ाना होगा और राजनीति में भागीदारी के लिए नगर परिषद से लेकर विधानसभा और संसद तक अपने लोगों को पहुंचाना होगा तभी आपका समाज परिवार विकास कर सकता है आज जो स्थिति है उसमें कहीं भी हमारे लोग नहीं है इसका मुख्य कारण है कि हम आपस में बैठकर अपने समाज की तरक्की की बात नहीं करते और अपने लोगों को सहयोग नहीं देते उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेता अब्दुल कयूम अंसारी के नाम पर सभी लोग नेता बने और सभी ने मतलब निकाला हमारे लिए आवाज देने वाला कहीं भी कोई नहीं है प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 02 गया स्नातक क्षेत्र के लोकप्रिय उम्मीदवार धीरेन्द्र कुमार उर्फ धीरू शर्मा को समर्थन का ऐलान किया।वसीम नैयर अंसारी ने कहा फ़रवरी माह में एक पसमांदा समाज जोड़ो यात्रा की शुरुआत अब्दुल कय्यूम अंसारी साहेब की नगरी से शुरू होगा जो महान स्वतंत्रता सेनानी बत्तख मियाँ अंसारी की नगरी और राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की कर्मभूमि चम्पारण में समाप्त होगा। इस यात्रा के माध्यम से अपने सभी स्वतंत्रता सेनानी और पसमांदा समाज के नायकों को याद किया जायेगा व समाजिक एवं राजनितिक हिस्सेदारी की लड़ाई को मज़बूत किया जायेगा।
02 गया स्नातक क्षेत्र के उम्मीदवार धीरेन्द्र कुमार उर्फ धीरू शर्मा जी कहा की स्नातक की बेरोजगारी कि लड़ाई बहुत मज़बूती से लड़ना है इस लिए मैं मैदान में आया हूं। आज हमारे युवा भाई स्नातक की पढ़ाई करने के बाद सड़क पर पकौड़ा तल रहे हैं, सड़क सड़क धूल फांक रहे हैं। हमलोग युवाओं के सवाल पर मज़बूती से लड़ने के लिए सामने आये हैं। 6000 प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता की डिमांड को लेकर पैदल यात्रा करेंगे लेकिन अपने अपने बेरोजगार युवा साथियों की लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ेंगे। पचासी परसेंट लोग की आवाज दबा दी गई और 15 परसेंट वाले लोग अपना मतलब निकाल रहे हैं इसलिए सोचना होगा राजनीति में हिस्सेदारी के लिए लड़ना होगा उक्त प्रोग्राम में जीरो टू गया स्नातक एमएलसी चुनाव प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार ने कहा कि मतदाता जागरूकता जोड़ो अभियान के तहत हम यहां पहुंचे हैं आप लोगों को जो भी परिवार में स्नातक हो उनका फार्म भरकर मतदाता बनना जरूरी है तभी आप लोग अपने मन मुताबिक प्रत्याशी को अपना मत देकर अपने को मजबूत बनाएंगे उन्होंने कहा कि स्नातक क्लब जिला में बनाया जाए वहां उनकी सूची बनेगी जिसके माध्यम से मतदाता को खोजना आसान हो जाएगा इसकी पूरी जानकारी उन्होंने दिया और नौजवानों को जागरूक करने का आह्वान किया कार्यक्रम का मंच संचालन जावेद अंसारी ने किया स्वागत पूर्व वार्ड पार्षद मुजिबुल हक अंसारी ने किया जिसमें वक्ता के रूप में लल्लू चौधरी सामाजिक कार्यकर्ता पीर मोहम्मद खुर्शीद आलम इत्यादि ने अपने विचारों को रखा
