रिपोर्ट ;-गौतम शर्मा , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
महान छठ व्रत का त्यौहार शांति सद्भावना श्रद्धा विश्वास के भक्ति में माहौल में उल्लास पूर्वक मनाया गया जिसमें जिले के पुलिस कप्तान सपरिवार सोन नदी में पहुंचकर वहां छठ व्रत पर भगवान भास्कर को नमन करते हुए अर्ध्य दिए उन्होंने नगरवासी एवं जिले के तमाम लोगों के लिए भी अपनी शुभकामना दिया और भी अधिकारियों ने अपनी मनोकामनाएं पूरी करने की दुआएं मांगी पुलिस प्रशासन का बहुत ही बेहतर सहयोग छठ व्रतियों को प्राप्त हुआ उनके लिए घाट का निर्माण कराना सहयोग देना और सक्रियता के साथ शहर में सुरक्षा व्यवस्था देना सराहनीय योगदान है शाहाबाद के डीआईजी एवं पुलिस कप्तान और बीएमपी कमांडेंट तथा डेहरी निवासी वरीय पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रूप से महान छठ व्रत सोन नदी में करते हुए देखे गए नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी तथा एएसपी और नगर थाना अध्यक्ष समेत महिला पुलिस बल अपने जिम्मेवार अधिकार को निभाए जो सराहनीय है लोग बताते हैं कि महान छठ व्रत त्यौहार की चर्चा चारों तरफ देश-विदेश तक पहुंचा इस बार भक्त जनों की संख्या बढ़ने से इसकी महानता जानकर विदेशी अपनाने पर विवश हो गए रोहतास जिले के चेनारी गांव मैं इटली से सलोनी वार्ता लोनी ने अपनी उपस्थिति दिए महान छठ व्रत त्यौहार पर एक सप्ताह से घरों में स्वच्छता के साथ पर्व का तैयारी जोर शोर से चलता रहा कुछ लोगों ने बताया कि यह एक ऐसा त्योहार है भक्त के साथ साथ सभी लोग किसी भी गलत कार्य से डरते हैं इसके लिए कहीं शांति समिति की बैठक कराने की जरूरत नहीं पड़ती चंदे के नाम पर गुंडागर्दी नहीं होती और जबरन उगाही भी नहीं की जाती शराब की दुकानें भी बंद रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती मिठाई के नाम पर मिलावट नहीं परोसी जाती मुख्य बात यह है कि ऊंच-नीच का भेदभाव भी नहीं होता राजा हो या रंक गरीब हो या अमीर हर व्यक्ति एक कतार में खड़ा होता है व्यक्ति धर्म विशेष के जयकारे नहीं लगते किसी से अनुदान और अनुकंपा की अपेक्षा नहीं रहती समझ से परे रहने वाले मंत्रों का उच्चारण नहीं होता और दान दक्षिणा का विवाद भी नहीं है कहीं दंगा फसाद नहीं होता है बिल्कुल ही शाकाहारी व्यंजनों का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए भगवान भास्कर कि इस पूजा को छठ व्रत का त्यौहार कहा गया है किसी भी संप्रदाय के लोग इस पूजा में भाग ले सकते हैं ऐसा देखा गया है हिंदू मुस्लिम और समाज के तीसरे रूप में देखे जाने वाले किन्नर परिवार के भी श्रीमती पिंकी ना प्रिया नरगिस और सपना हनुमान घाट पर महान छठ व्रत सोन नदी में करते हुए देखे गए इस तरह परिवार और समाज को बहुत सी बातें सीखने को मिलती हैं परिवार रिश्तेदार समाज सब एक जगह होकर इस त्योहार को मनाते हैं यह बहुत बड़ी उल्लेखनीय और महत्वपूर्ण बात है छठ व्रत की समाप्ति पर सोन नदी में प्रसाद वितरण करते हुए व्रत धारियों को देखा गया और इस शहर के थाना चौक पर पहुंचते ही विभिन्न में सजावट केंद्र तोरण द्वार लगाने वालों के द्वारा प्रसाद मांगा गया छठ व्रत करने वाले श्रद्धालुओं को चाय और नींबू पानी की व्यवस्था सामाजिक संस्था के लोगों ने किया तथा श्रद्धा के साथ हर तरह का सहयोग देने के लिए लोग तैयार देखे गए नगर थाना चौक पर नई रोशनी नवयुवक क्लब के द्वारा बनाए गए तोरण द्वार के पुराने संस्थापक श्री सीता बाबू अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 1974 में मैंने इसकी शुरुआत किया था जिसमें गोपाल चक्रवर्ती विलासराव स्वर्गीय काशीनाथ कश्यप इत्यादि लोगों के सहयोग से चलता रहा जो आज तक नए लोग चला रहे हैं दूसरी तरफ नेहरू मेमोरियल क्लब शिवगंज जवाहर इंडिया क्लब अंबेडकर चौक हनुमान मंदिर पूजा कमिटी बारापत्थर पूजा कमिटी इत्यादि के सजावट बहुत ही सराहनीय देखे गए छठ बीत जाने के बाद भी सजावट देखने वालों की ऐतिहासिक भीड़ थाना चौक पर दिन-रात लगी हुई है जो चर्चा का विषय बना हुआ है दुख इस बात का है आवारा पशु और आवारा कुत्तों के चलते महान छठ व्रत करने वालों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा छठ व्रती महिलाओं को आवारा सांड के चलते जख्मी होकर गिरना बेहद ही दुखदाई लगा सभी लोगों ने इसके लिए प्रशासन को दोषी ठहराया ऐसी घटनाएं कई जगह देखने को मिली जिसके चलते अच्छा काम करने वाला पुलिस प्रशासन नगर परिषद के निकम्मे पन के चलते बदनाम हो रहा है
