लाइट व सोन नद में बैरिकेडिंग करने का दिया निर्देश
रिपोर्ट ;- पुष्पा गुप्ता ,गौतम शर्मा
डेहरी। रोहतास
लोक आस्था का महानपर्व छठ व्रत शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी लगातार छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। बुधवार को डीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह व एसपी आशीष कुमार भारती ने संयुक्त रुप से डेहरी व डालमियानगर के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। छठ घाटों की स्थिति को देख डीएम संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि छठ घाट मरम्मती व साफ सफाई में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने एनीकट, हनुमान घाट, शिवगंज, पाली, इमलिया घाट समेत कई अन्य छठ घाटों का निरीक्षण कर छठ पूजा समिति सदस्यों से बातचीत की। कई पूजा समिति सदस्यों ने बताया कि छठ घाट मरम्मती व साफ-सफाई को लेकर नगर परिषद का रवैया ठीक नहीं है, क्योंकि कई छठ घाटों की स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि सामाजिक संगठनों द्वारा छठ घाट की मरम्मती से लेकर साफ सफाई का कार्य भी किया जा रहा है। डीएम ने छठ घाटों के समीप सोन नद में वेरीकेटिंग करने, लाइट की व्यवस्था करने, गोताखोर के साथ-साथ, नगर परिषद के सफाई वाहन की तैनाती, छठ घाट के आसपास करने का निर्देश नगर परिषद को दिया है। इसके अलावा एसडीएम, बीडीओ, सीओ व अन्य अधिकारियों को छठ घाट को लेकर हर संभव निर्देश का पालन करने को कहां है। एसपी आशीष कुमार भारती ने कहा कि सभी 25 छठ घाटों और पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल की तैनाती रहेगी। छठ व्रतियों सुविधा व सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। एसडीएम चंद्रिमा अत्रि, एएसपी नवजोत सिमी, बीडीओ पुरुषोत्तम त्रिवेदी, सीओ अनामिका कुमारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
