रिपोर्ट ;- पुष्पा गुप्ता
डेहरी। रोहतास
तिलौथू के महराजगंज कृष्ण चेतना परिषद के तत्वाधान में महाराजगंज मैदान में आयोजित दंगल में बाहरी पावन का दबदबा कायम रहा। दंगल में स्थानीय पहलवानों को चित कर बाहरी पहलवानों ने बाजी मार ली। विजेता पहलवानों में कैमूर के शमशेर, गाजीपुर के चंदन कुमार, आरा के आकाश, पटना के इंद्रजीत, गाजीपुर की महिला पहलवान प्रीति, पटना के पहलवान रणबीर रामडीहरा के सर्वजीत, बनारस के सोनू एवं गाजीपुर के अजीत ने अपने प्रतिद्वंदी को पछाड़कर शील्ड पर कब्जा जमाया। इसके पूर्व कृष्ण चेतना परिषद द्वारा दंगल में आए अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। दंगल में विजयी पहलवानों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह यादव, डॉ. नीलम यादव, सेवानिवृत न्यायधीश ओमप्रकाश, संतोष रेनू यादव, डॉ. पुनीत सिंह, अनीता यादव, पूर्व प्रमुख कपिल कुमार, सुनील कुमार, डॉ. बैजनाथ बटोही समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
