रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , पुष्पा गुप्ता
डेहरी। रोहतास
धनबाद मंडल के गुरपा स्टेशन पर बुधवार की सुबह मालगाड़ी के डिब्बे गिरने के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है,तो कई ट्रेनों के मार्ग को परिवर्तित किया गया है। जिस कारण बुधवार को डेहरी रेलवे स्टेशन पर यात्री हलकान परेशान रहे। आरक्षित टिकट से लेकर ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए बेचैन दिखें। रेलवे के अनुसार हावड़ा व पुरी से आने वाली ट्रेनों में पूर्वा एक्सप्रेस, अजमेर सियालदह एक्सप्रेस, जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को जहां परिवर्तित कर चलाया जा रहा है। वहीं पर धनबाद डेहरी पैसेंजर, आसनसोल वाराणसी पैसेंजर को बंद कर दिया गया। परिवर्तित ट्रेनों से गंतव्य कर जाने वाले आरक्षित टिकट लेकर जब यात्री स्टेशन पर पहुंचे सबको पता चला इस रूट से ट्रेन नहीं जा सकेंगे। यात्री अरविंद कुमार व संतोष कुमार ने बताया कि उन दोनों भाइयों ने पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के लिए तत्काल टिकट लिया था। क्योंकि दिल्ली तत्काल में पहुंचना आवश्यक था वही सरयू प्रसाद लक्ष्मीना देवी जैसे कई यात्री भी आरक्षित टिकट लेकर स्टेशन पहुंचे थे उनकी ट्रेन में परिवर्तित हो चुका था। जहां प्लेटफार्म पर यात्रीयो की भारी भीड़ ट्रेनों के पूछताछ से लेकर टिकट रद्द कराने के लिए जुटे हुए थे। रेलवे द्वारा भी ध्वनि विस्तारक यंत्र रेलवे के रूट के बारे में जानकारी दी जा रही थी। रेलवे जनसंपर्क पदाधिकारी बिरेंद्र प्रसाद के निर्देश पर यात्रियों को अद्यतन जानकारी दी जा रही थी।
