रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
जवाहर इंडिया क्लब की बैठक क्लब के अध्यक्ष जय प्रकाश कश्यप के अध्यक्षता में की गई l
जिसमें सजावट पंडाल एवं व्रतधारियों की सेवा तथा फल वितरण संबंधित बातों पर चर्चा की गई l
इस बैठक मे उपस्थित जवाहर इंडिया क्लब के संरक्षक रिंकू सोनी ने सदस्यों को अपना सुझाव दिए तथा बताया कि बिहार में चर्चित छठ पूजा के लिए डेहरी में होता है भव्य तोरण द्वार और सजावट , लोगों का आकर्षण का केंद्र है अम्बेडकर चौक इसके लिए सभी सदस्यों की होती है अहम भूमिका, आप सभी के सेवा भावना के कायल है शहरवासय आप लोग आपसी भाईचारा के साथ इसी तरह लोगों के सुख दुख के साथी रहे l
अध्यक्ष जय प्रकाश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष अम्बेडकर चौक से बाबु गंज मोड़ तक आकर्षण सजावट के साथ चौक पर भव्य तोरण द्वार होगा साथ में भगवान सूर्य की प्रतिमा भक्तों के दर्शन के लिए स्थापित होगी तथा पहला अर्घ्य के दिन प्रसाद वितरण किया जाएगा l
ज्ञात हो कि जवाहर इंडिया क्लब बिगत कई वरसो से य़ह पुनीत कार्य कर रहा है यहां के भव्य सजावट से शहरवासि काफी गर्व महसूस करते है छठ पूजा के लिए लोग विशेषकर डेहरी आते है जिसका शहर के लोगों मे उत्साह देखने को मिलता है l
इस बैठक के पाश्चात्य सदस्यों के बीच सहभोज के रूप मे लिट्टी चोखा का आयोजन किया गया जिसका सभी सदस्यों ने आनंद लिया l
उस बैठक मे प्रमुख रूप से रिंकू सोनी, जय प्रकाश कश्यप, अवधेश शर्मा, प्रवीन दुबे, केतन कुमार, विशाल सिंह, मनोज पासवान,सत्येन्द्र शर्मा,अमरेंद्र कुमार, मिनटू शर्मा, कुंदन गुप्ता
बिनोद जैसवाल, प्रिय रंजन कुमार ,उमाशंकर गुप्ता,त्रिशूल पासवान ,गुलाबचद गुप्ता, आशिष गुप्ता, बिक्की कुमार,रिशु सोनी ,राजीव गुप्ता, सावन कुमार, सोनू कुमार उर्फ कल्लू जी, अमन कुमार, अभिषेक कुमार राजेंद्र गुप्ता, संजय शर्मा, गोलू कुमार, सत्य शर्मा, बिनोद गुप्ता, सुरेंद्र कश्यप,लालू कुमार, राहुल कुमार, राहुल गुप्ता, चंदन गुप्ता
आदि उपस्थित थे l
