रिपोर्ट ;- पुष्पा गुप्ता
डेहरी। रोहतास
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल डेहरी के सभी तकनीकी कर्मियों ने शुक्रवार को काला बिल्ला लगाकर अपने कार्य का संपादन किया। इस दौरान बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी एंप्लाइज एसोसिएशन के प्रमंडल सचिव सुनील कुमार ने कहा कि बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड पटना को तकनीकी कर्मियों की समस्याओं को विगत कई वर्षों से अवगत कराया जा रहा है। जिसमें वेतन विसंगति 2900 से 3200 करना, यार्ड स्ट्रिक में सुधार इत्यादि है। इसी क्रम में तकनीकी कर्मियों के स्वहस्ताक्षरित आवेदन भी एसोसिएशन के माध्यम से दिया गया है। लेकिन प्रबंधन द्वारा गर्मियों के साथ उदासीनता अपनाते हुए तकनीकी कर्मियों के समस्याओं का कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। जिसके बाद एसोसिएशन द्वारा चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया। जिसके तहत बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी एवं इसकी सभी अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत कर्मियों द्वारा कंपनी के उदासीता के विरोध में काला बिल्ला लगाकर कार्य किया जा रहा है। इस विरोध की सूचना संघ के महामंत्री संजीव कुमार शर्मा द्वारा 6 अक्टूबर को ही मुख्यालय को दी जा चुकी थी। कंपनी द्वारा कर्मियों के समस्याओं का समाधान न करने के उपरांत धरना प्रदर्शन एवं अनशन भी किया जाएगा। जिसकी पूर्व सूचना भी मुख्यालय को दी जाएगी।
