रोहतास पुलिस ने अपराधियों के विरूद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया


 

रिपोर्ट ;- वारिस अली, गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

 रोहतास पुलिस के निर्देशानुसार आगामी पर्व को देखते हुए जिले में अपराध नियंत्रण कानून - व्यवस्था विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिले में अपराधकर्मियों के धरपकड़  एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है ।  श्री आशीष भारती पुलिस, अधीक्षक रोहतास ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधकर्मी किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में आग्नेयास्त्र के साथ मोटरसाईकिल से इटिम्हा होते हुए बाराडीह की ओर जाने की सूचना मिली वही दूसरी सूचना मिली कि मिश्रवलिया स्थित हनुमान मंदिर के पास एक घर में चोरी का कुछ मोटरसाईकिल छुपाकर रखा हुआ है तथा बेचने की योजना बना रहे है । रोहतास को यह सूचना प्राप्त होते ही इसे काफी गंभीरता से लिया गया तथा घटना को विफल करने , चोरी की मोटरसाईकिल बिफल करने एवं अपराधकर्मियों के त्वरित गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष , काराकाट थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी का तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर त्वरित छापेमारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । तदनुसार थानाध्यक्ष काराकाट थाना पुलिस बल के साथ इस सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु थाना क्षेत्र के इटिम्हा होते हुए बीह की ओर जाने वाला रास्ते में जोराबरपुर पुल के पास घेराबंदी कर छापेमारी किया गया । उक्त स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी के दौरान अपराधकर्मी को बेरकप थाना दरिहट से गिरफ्तार किया गया है तथा इनके पास से एक देशी कट्टा एक जिन्दा कारतूस एक मोबाईल पांच फर्जी सीम एवं एक अपाची मोटरसाईकिल बरामद जप्त किया गया है । उक्त गिरफ्तार अपराधकमी से कड़ाई से पूछताछ के दौरान किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने का मंसूबा था किन्तु रोहतास पुलिस के तत्परता से उक्त अपराधकर्मी के गिरफ्तारी के साथ ही घटना को विफल किया गया है । इसके अलावा थानाध्यक्ष , काराकाट थाना पुलिस बल के साथ दूसरी सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई छापेमारी हेतु मिश्रवलिया स्थित मंदिर के पास एक घर में छापेमारी किया गया । छापेमारी के दौरान पुलिस बल को देखकर चार अपराधकर्मी भागने का प्रयास किये किन्तु रोहतास पुलिस के तत्परता से अपराधकर्मी मिथिलेश कुमार  राजेश राम , रवि कुमार , लक्ष्मण राम गोविंदा कुमार , हीरालाल महतो तीनों मिश्रवलिया राहुल कुमार विजय शर्मा  जघनी  सभी थाना काराकाट जिला रोहतास से  गिरफ्तार किया गया है तथा उपरोक्त के निशानदेही पर घर से चोरी का तिन मोटरसाईकिल बरामद किया गया है । उपरोक्त के द्वारा सभी मोटरसाईकिल चोरी का होने की बात स्वीकार किया गया तथा चोरी की मोटरसाईकिल को ससते दामों पर अपराधकर्मियों को बेचने की भी बात बताई गई  उपरोक्त सभी गिरफ्तार अपराधकर्मियों का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है साथ ही उपरोक्त घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों का सिनाख्त कर उनके गिरफ्तारी हेतु छापेमारी किया जा रहा है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा । उपरोक्त मामले में अलग अलग काण्ड दर्ज किया गया है । छापेमारी दल में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी कर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है ।