अनुमंडल पदाधिकारी ने यूपीएससी एवं बीपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया


 

रिपोर्ट ;- वारिस अली , गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

जिला पदाधिकारी, रोहतास के अनुठे पहल पर आयोजित career guidance कार्यक्रम Dreamers and Motivators Meet के तीसरे सत्र में डेहरी अनुमंडल पदाधिकारी श्री समीर सौरभ, भाप्रसे के द्वारा UPSC तथा BPSC प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। 

इस सत्र में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस सत्र मे संवाद के दौरान एसडीएम महोदय द्वारा तैयारी के क्रम में stress management के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम द्वारा परीक्षा के लिए अपनी रणनीति, भाषा का चयन, प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा हेतु booklist के साथ टाइम टेबल आदि शेयर किया गया। जिससे छात्रों को तैयारी में सहयोग प्राप्त हो सके।

इसके साथ ऑनलाइन के माध्यम से परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण resource materials के बारे में बताया गया।

जिला पदाधिकारी महोदय के इस पहल के द्वारा मैट्रिक एवं उच्चतर परीक्षा उर्तीण छात्र जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में तत्पर है, उन्हें जिला स्तर के पदाधिकारीगण के द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी whatsapp no  8409840461 पर आनलाईन आवेदन के माध्यम से प्रत्येक शनिवार को पूर्वाह्न 08ः00 बजे से 10ः00 बजे तक आयोजित सत्रों में भाग ले सकेंगे।