रिपोर्ट ;-गौतम शर्मा , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
डेहरी आन सोन नगर एवं अनुमंडल क्षेत्र में दुर्गा पूजा के खुशहाली और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए सभी पूजा पंडाल के व्यवस्थापक जोर सोर लगे हुए हैं इस बार पूजा व्यवस्थापकओं में एक अलग जोश देखा जा रहा है खुशी के साथ और उल्लास के माहौल में लोग अपनी त्यौहार को मनाएंगे उक्त बातें पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष श्री सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कारण विगत वर्षों में पूजा समारोह किसी ने नहीं मनाया इसलिए इस बार त्यौहार खुशी और जोश से लोग मना रहे हैं पुलिस प्रशासन के निर्देश के अनुसार सभी लोग अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं सप्तमी को मां दुर्गा की दर्शन के लिए पंडाल को व्यवस्थापक सजा कर तैयार कर चुके हैं सड़कों पर भी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था यथासंभव लोगों ने किया है उन्होंने कहा कि मेरी अध्यक्षता में युवा किंग कला मंच परिवार वर्ष 1995 से सौहार्दपूर्ण ढंग से अपना कार्य कर रहा है इस बार भी कलाकृति के बेहतर प्रदर्शन के साथ मां दुर्गा की स्थापना स्टेशन रोड शिव मंदिर मोहन बीघा मोड़ के निकट पूजा पंडाल सजाया गया है तथा स्टेशन रोड से पाली रोड तक विभिन्न पूजा व्यवस्थापक लाइट का उचित प्रबंध किया है जो बहुत ही दर्शनीय है उन्होंने कहा कि स्टेशन रोड नटराज कला परिषद शिव मंदिर न्यू स्टार नवयुवक क्लब युवा किंग कला मंच एवं काली कला मंदिर पाली रोड सभी ने जमकर तैयारी किया है ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु पूजा पंडाल के सदस्य सभी जगह मौजूद रहेंगे उन्हें यह जिम्मेदारी होगी कि किसी को भी कष्ट ना हो उन्होंने सभी व्यवस्थापको से अनुरोध किया है कि सद्भावना और सौहार्दपूर्ण माहौल में मां दुर्गा की पूजा हम लोग करेंगे इसमें सब की भला हो यही शुभकामना है रोहतास पुलिस प्रशासन भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने के लिए अनुरोध किया है जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार एवं पुलिस कप्तान आशीष भारती ने जिले वासियों को अपनी शुभकामना भी दे चुके हैं उन्होंने कहा कि शहर में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का आगमन अष्टमी और नवमी को भारी भीड़ के साथ होता है जिसके लिए प्रशासन को सभी जगह तैनात होना चाहिए उन्होंने अनुमंडला अधिकारी से आग्रह किया है कि पंडाल के पास जिस मजिस्ट्रेट का ड्यूटी लगता है वाह ड्यूटी छोड़कर गायब हो जाते हैं तथा होमगार्ड के पुलिसकर्मी भटकते रहते इसलिए इस विषय पर विशेष ध्यान देना होगा ताकि सुरक्षा व्यवस्था समुचित रूप से मिल सके स्वास्थ्य विभाग से भी अनुरोध किया गया है कि चिकित्सक एवं कर्मी के साथ नगर में भ्रमण एंबुलेंस चलाया जाए इसलिए कि जिसको जैसी जरूरत हो वैसा सुविधा मिल जाए और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुख्य चौराहे पर टैंकर से पानी की व्यवस्था अवश्य करें यह जनहित में होगा
