रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
रोहतास जिले के गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज में एमएससी नर्सिंग ,बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम के छात्रों को उनके जूनियर्स ने फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दिया ।इस अवसर पर छात्रों को कॉलेज की ओर से उनके प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर महेंद्र कुमार सिंह ने एमएससी नर्सिंग एवं बीएससी नर्सिंग के दूसरे तथा जीएनएम के सातवें बैच के छात्रों के लिए कहा कि आपके कंधों पर समाज एवं देश की स्वास्थ्य सेवाओं की बागडोर है। आप अपने कुशल व्यवहार एवं कार्य से संस्थान का नाम रोशन करें। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आपने जो कुछ भी सीखा है उसका भरपूर लाभ अपने समाज और देश के लोगों को मिले यही कामना है ।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राधेश्याम जयसवाल, एकेडमिक निदेशक सुजीत कुमार सिंह, नारायण नर्सिंग कॉलेज की डीन प्रोफ़ेसर भाग्यलक्ष्मी ,उप प्राचार्य नितेश कुमार, विश्वविद्यालय के नामांकन प्रभारी मनीष कुमार सिंह ,परीक्षा नियंत्रण कार्यालय के अरविंद कुमार ,नारायण नर्सिंग कॉलेज की शिक्षिकाएं कर्मचारी गण एवं नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।फेअरवेल में नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने रंगारंग कार्यकर्म का आयोजन भी किया।
