रिपोर्ट ;- पुष्पा गुप्ता
डेहरी। रोहतास
प्रखंड शिक्षा कार्यालय डेहरी ने 1 से 8 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा की कॉपी जांच करने को लेकर सभी विभागीय शिक्षकों, संकुल संचालकों को निर्देश जारी किया है। इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि वर्ग 1 से 8 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा 18 अक्टूबर को संपन्न हो चुकी है। 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर के निर्धारित अवधि में अर्धवार्षिक परीक्षा की कॉपियां जांच कर विद्यालय स्तरीय तथा संकुल स्तरीय प्रतिवेदन को पूरा करना होगा। सभी विद्यालय प्रधान प्रपत्र एक एवं तीन तक विद्यालय स्तरीय प्रतिवेदन तैयार कर दो एवं तीन के प्रति संबंधित संकुल संचालक 21 अक्टूबर तक जमा करेंगे। साथ ही सभी संकुल संचालक संकुल स्तर पर समेकित कर प्रपत्र दो, तीन तथा चार में तैयार कर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को 22 अक्टूबर तक हस्तगत करेंगे। विद्यालय स्तर पर मूल्यांकन एवं प्रतिवेदनीकण विद्यालय में ही किया जाना है। 7 नवंबर को शिक्षक एवं अभिभावक बैठक कर बच्चों के परीक्षा फल का प्रकाशन करेंगे। बीईओ ने सभी विद्यालय प्रधानों को इसे गंभीरता से लेने को कहा है। ताकि समयानुसार कार्य संपादित हो सके। बीईओ ने कहा कि जो संकुल अथवा विद्यालय समयानुसार कार्य संपादित नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
.jpg)