प्रेम प्रसंग में पति की हत्या करने में संलिप्त पत्नी सहित तीन अपराधी गिरफ्तार


 रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा ,वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई श्री आशीष भारती, पुलिस अधीक्षक, रोहतास के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण  कानून-व्यवस्था विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिले में अपराधकर्मियों के धर पकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। चेनारी थानान्तर्गत  थाना-चेनारी, जिला-रोहतास की हत्या अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा गला दबाकर कर दिया गया तथा शव को चैनारी- शिवसागर स्टेट हाईवे के किनारे फेक दिया गया। इस संबंध में मृतक के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर चेनारी थाना में एफ आर आई  दर्ज कि गई। पुलिस अधीक्षक, रोहतास को यह सूचना प्राप्त होते ही इसे काफी गम्भीरता से लिया गया तथा इस हत्या काण्ड की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में शामिल अपराधकर्मियों की त्वरित गिरफ्तारी एवं गुणवतापूर्ण अनुसंधान हेतु थानाध्यक्ष, चेनारी थाना, काण्ड के अनुसंधानकर्ता, जिला आसूचना इकाई एवं अन्य योग्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी का तत्काल एक विशेष टीम का गठन कर गठित टीम को काण्ड के त्वरित उद्भेदन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। तकनीकी अनुसंधान के क्रम में कमलेश कुमार, मुन्ना सिंह, धर्मदास डिहरी, थाना-तरारी, जिला-भोजपुर को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ किया गया तो यह बात प्रकाश में आई कि मृतक की पत्नी पुनम कुमारी इसकी प्रेमिका है जिससे करीब 3-4 महीनों से प्रेम संबंध चल रहा था तथा दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। जिसको लेकर कमलेश कुमार एवं उसकी प्रेमिका पुनम कुमारी जो मृतक की पत्नी है मिलकर अपराधिक षड़यंत्र रचकर अमन कुमार पुनम का पति की हत्या करने का योजना बनाई। योजनानुसार मृतक की पत्नी पुनम कुमारी के द्वारा करवाचौथ पुजा के बहाने अपने पति को हरियाणा से बुलाई एवं अपने प्रेमी कमलेश कुमार से नींद की गोली मंगवाई और रात्रि में के भोजन में नींद की गोली मिला दी जिससे पूरा परिवार खाना खाने के बाद नींद से सो गया । तदपश्चात् मृतक की पत्नी अपने प्रेमी एवं अन्य साथियों को रात्रि में घर पर बुलाकर अपने पति अमन कुमार सिंह, मुरली मनोहर सिंह की हत्या गला दबाकर तथा तकिया से दबाकर कर दिया तथा शव एवं साक्ष्य को छुपाने के उदेशय से शव को चेनारी - शिवसागर स्टेट हाईवे के किनारे फेक दिया गया। पारंपरिक तकनीकी अनुसंधान के क्रम में इस घटना में संलिप्त पुनम कुमारी, पति स्व० अमन कुमार सिंह, नरैना, थाना चेनारी, जिला-रोहतास को ग्राम नरैना से कमलेश कुमार, मुन्ना सिंह, धर्मदास डिहरी, थाना-तरारी, जिला- भोजपुर को भोजपुर से शिवम कुमार सिंह, राजेश सिंह, रसौली, थाना-पिरो, जिला- भोजपुर को बिक्रमगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावे एक विधि-विरूद्ध बालक को भी निरूद्ध किया गया है। इस घटना में प्रयुक्त 4 मोबाईल भी बरामद किया गया है। उपरोक्त के द्वारा इस हत्या काण्ड में अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है। अनुसंधान के दौरान यह बात प्रकाश में आई है कि उक्त हत्या प्रेम प्रसंग में किया गया है। उपरोक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इस मामले में प्रभावी अनुसंधान करते हुए त्वरित गति से अनुसंधान पूर्ण कराकर आरोप पत्र समर्पित कराया जाएगा एवं त्वरित विचारण कराकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। विशेष टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि घटना के दिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा करीब 11-12 घंटा चेनारी शिवसागर मार्ग को जाम कर हंगामा किया था, जिसके विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।