निवर्तमान चेयरमैन की कार्य की खुली पोल शहर हुआ जलमग्न


 रिपोर्ट ;- वारिस अली .गौतम शर्मा ,तस्लीम उल हक

डेहरी /रोहतास 

डिहरी नगर के निवर्तमान चेयरमैन विशाखा सिंह और  इनके  पति सह पार्षद संजीत सिंहने पार्षद के लिए नामांकन किया। पांच साल की अवधि पूरा तो किया,लेकिन आज शाम की बरसात ने नगर की इनके द्वारा किये कार्यो की कलाई खोल दी। नगर के हर मोहल्ले की गली और नाला में जल जमाव घंटो तक जमा रहा। करोड़ो रूपये इनके कार्यकाल में खर्च की चर्चा तो खूब हुई। मनमाने ढंग से किए गए कार्य का कोई हिसाब लेने वाला नहीं सड़क बने ,नाले बने,और उसकी चौड़ीकरण भी की गई। लेकिन आज की बरसात ने पति-पत्नी की कार्य-प्रणाली की धज्जियाँ उड़ा  दी।नगर के कई विकास के कार्यो में बड़ी मात्रा में सकारात्मक कार्य की पोल-खोल के रख दी./ पत्ता चलता है की कितनी मजबूती से काम हुई है/जन समस्या ज्यो की त्यों ही रह गई ? रुपयों का व्यारा न्यारा हो गया, सूत्र बताते हैं कि कार्य में सलिप्त लोगो की सम्पत्ति नगर माता पिता बनने के बाद पिछले के मुकाबले कई गुना  हो गई। सबसे व्यस्त  मोहन बीघा के लोग कई महीनों से परेशान हाल है डीएम और एसडीएम तथा नगर के कार्यपालक पदाधिकारी के हस्तक्षेप के बावजूद भी कार्य  महीनों से पूरा नहीं हुआ वैसा ही हाल न्यू एरिया गली का है

 नगर के लोग बताते है कि नगर को नारकीय बना दिया,दोनों ने। आज फिर दोनों पार्षद बनने की उम्मीद में नामांकन किया है। मूसलाधार बारिश  के कारण से मोहल्ले के गलियों का बुरा हाल है नालियों की सफाई सिर्फ ऊपर ऊपर की जाती है पुराना कचरा नालियों के अंदर पड़ा हुआ हा इसलिए जल-जमाव ने नगर की सारी जनता को नानी याद दिला दी। ये जीतते और करोड़पति पल में बन जाते है। इसके वजह से ही नगर परिषद के चुनाव में महिला अति पिछड़ा होने के बावजूद भी जमकर नामांकन हुआ चुनाव के दिन बहुत करीब आ चुके हैं सफल होने वाले प्रत्याशी का भाग्य उज्जवल होने वाला है