रिपोर्ट :-वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी/रोहतास
अखिल भारतीय किसान महासभा के महासचिव कामरेड राजा राम सिंह ने कहा कि सरकार एमएसपी पर सभी फसलों की खरीद को कानूनी दर्जा देने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के मुताबिक 50% फसल का दाम तय करने से लगातार भाग रही है उसने चावल गेहूं मक्का ज्वार बाजरा आदि अनाजों से इथेनॉल बनाने की घोषणा करके देश की खाद्य सुरक्षा को और संकट में डाल दिया है सरकार की किसान सम्मान योजना या प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को राहत पहुंचाने में विफल रहे हैं बल्कि इसका लाभ भी कंपनियों ने खूब उठाया सरकार का रवैया किसानों के साथ ही बटाईदार ओ कृषि मजदूरों के प्रति काफी उपेक्षा पुल बना हुआ है उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार छीन लेने के तमाम प्रबंध कर चुकी है और सरकार संविधान व लोकतंत्र को ताक पर रख चुकी है उन्होंने कहां की महासभा मांग करती है कि खेत खेती बचाओ कारपोरेट लूट का राज मिटाओ एमएसपी पर किसानों बकायेदारों से सभी फसलों के खरीद की गारंटी करो पीडीएस के जरिए सभी जरूरतमंदों को सस्ते दर पर पर्याप्त खाद आपूर्ति की गारंटी करो कृषि उत्पादन में लागत खर्च कम करो खेती व रोजगार को बर्बाद करने वाली नीतियां वापस लो फसलों के लाभकारी धाम के लिए आंदोलन को तेज करें किसान आंदोलन के लिए सशक्त एवं मजबूर किसान संगठन का निर्माण करें इन सभी मांगों को लेकर हम शाहाबाद के धान का कटोरा कहे जाने वाले बिक्रमगंज में तथा राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 23 और 24 सितंबर को करने जा रहे हैं जिसमें देश के बड़े से बड़े हमारे नेता उपस्थित होंगे काराकाट के विधायक कॉमरेड अरुण सिंह कहा कि 2022 में किसानों की आमदनी दुगनी नहीं हुई है बल्कि खाद डीजल समेत चौतरफा बढ़ी महंगाई ने घर में खेती के खर्च बढ़ा दिए और किसानों की हालत पतली कर दी है मोदी सरकार का एक और वादा जुमला साबित हुआ भाकपा माले के जिला सचिव कामरेड अशोक सिंह ने कहा कि 13 महीने लंबे पंजाब हरियाणा दिल्ली बॉर्डर से लेकर राष्ट्रव्यापी ऐतिहासिक किसान आंदोलन जिसमें 700 से ज्यादा किसान शहीद हुए और उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनाव के दबाव में मोदी सरकार ने किसान विरोधी कारपोरेट कृषि कानून को वापस ले लिए लेकिन सरकार की कारपोरेट परस्ती और किसान विरोधी नीतियों का लेना जारी है नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार और उनके गुर्गे कारपोरेट नीतियों को धुआंधार लागू करने हिंदू राष्ट्र के अपने एजेंडे को लागू करने के लिए विभाजन कारी नीतियों व कदम उठाकर देश में फुट एवं नफरत हिंसा दमन का माहौल बनाए हुए हैं नेताओं ने कहा कि अखिल भारतीय किसान महासभा का सम्मेलन किसान महापंचायत किसानों के हक की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ता रहेगा कार्यक्रम में कॉमरेड अशोक सिंह कैसल निहाल राम किशन सिंह अजय पंडित सुदामा राय राजेश माली मोहन ठाकुर जमाल अख्तर अजहर आलम बैरिस्टर ललन सिंह कुशवाहा किसान नेता बृजनंदन सिंह इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित थे