गणेश चतुर्थी के दिन परंपरागत तरीके से गणेश पूजन उत्सव का प्रारंभ

रिपोर्ट :-गौतम शर्मा
डेहरी/रोहतास
गणपति बप्पा की हुई पूजा अर्चना:-
डेहरी नगर तार बांग्ला स्थित गणपति सेवा संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16'वे वर्षगांठ के अवसर पर द्वारा गणेश चतुर्थी के दिन परंपरागत तरीके से गणेश पूजन उत्सव का प्रारंभ किया गया संस्थान के संयोजक पवन सिंह उर्फ मुनमुन सिंह ने बताया गणेश पूजन का प्रारंभ जल भरी के साथ कलश स्थापना स्थापित कर किया गया इस दौरान गणपति पूजा के साथ साथ वृंदावन के कलाकारों के द्वारा भक्तिमय नृत्य एवं संगीत का भी आयोजन किया जाएगा और पूरे विधि विधान के साथ 3 सितंबर को पूजन उत्सव बाद महा हवन के साथ ही प्रतिमा को विसर्जित कर दिया जाएगा उन्होंने बताया सनातन धर्म में गणपति का महत्व सर्वोच्च और सर्वप्रथम है सनातन धर्म में सर्वप्रथम गणपति की पूजा की परम्परा है। उन्होंने कहा कि गणेश जी को हम सभी विघ्नहर्ता के रूप में जानते हैं। वे हमारी प्रेरणा के स्रोत हैं। सभी प्रकार की पूजा में गणपति का विशिष्ट स्थान है वर्ष में होने वाले इस गणेश उत्सव को आयोजित कर हम अपने समाज में कुरीति एवं वैमनस्यता को दूर करने का प्रार्थना करते हैं 
गणपति सेवा संस्थान द्वारा आमंत्रित 
(सामाजिक एवं सांस्कृतिक) संस्था अभिनव कला संगम के सदस्य एवं पदाधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामना दिए इस दौरान पूजा समारोह में पवन सिंह उर्फ मुनमुन सिंह,सूरज सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह,रितेश गुप्ता रंजीत सिंह,अखिलेश सिंह हिरो,प्रमोद सिंह,विक्की सिंह,आलोक सिंह,अमृतराज,आनंद राज,वही 
अ.क.स की ओर से 
संजय सिंह 'बाला' , नंदन कुमार,विनय मिश्रा, 
शिमल सिंह,शिव प्रसाद गुप्ता मनोज पांडे,शंभू गुप्ता,संतोष राय,मनोज गुप्ता,संतोष चंद्रवंशी,संजय गुप्ता विजय चौरसिया,भोला कुमारसहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए