रिपोर्त :-वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
रोहतास जिले में संचालित फिजिकल अकैडमी द्वारा बिहार पुलिस के बहाली में सफल 7 अभ्यर्थियों को तथा बिहार से चयनित पांच अंतर प्रांतीय खेल के लिए चयनित खिलाड़ियों को कमरान गंज शिवपुरी कॉलोनी में संस्था के संचालक समाजसेवी धर्मो चौधरी एवं आर्मी के सेवानिवृत्त अक्षय कुमार सिंह के द्वारा भव्य आयोजन का अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया समाजसेवी एवं संचालक धर्म चौधरी ने हमारे वरिष्ठ संवाददाता वारिस अली को बताया कि
मेरे संरक्षण में चलाए जा रहे, निशुल्क फिजिकल एकेडमी बड़े भाई अक्षय कुमार सिंह जी के के देखरेख में चलाया जाता है इसके माध्यम से क्षेत्र के नौजवान काफी लाभान्वित हो रहे हैं जिसका प्रतिफल है कि हमें रिजल्ट भी प्राप्त हो रहा है इसका प्रदर्शन समारोह पूर्वक हम कर रहे हैं (निःशुल्क) चलाये जा रहे, फिजिकल एकेडमी के -7.अभ्यर्थियों ने पुनःबिहार पुलिस की बहाली में सफलता हासिल की है। -1. संतोष कुमार (नावागढ़,रोहतास)2.दीपू कुमार- अमझोर,3.निशु कुमारी(सबदला)4.स्मृति कुमारी(अर्जुन बीघा)5.नीतू कुमारी(चाकन्ह बीघा)6.प्रेमशीला देवी(ब्राइचा,नौहट्टा)7.पप्पू कुमार(औरंगाबाद)इन सभी ने बिहार पुलिस की बहाली में सफलता हासिल की है।जिन्हें सम्मानित किया गया।साथ मे पाँच बच्चीयाँ-1. काजल कुमारी(दहाउर)-2.काजल कुमारी(रामडीहरा)-3.सुषमा कुमारी(भगवान बीघा)-4.सोनम कुमारी(भगवान बीघा)-5.गीतांजलि कुमारी(बकनउरा)ने खेल प्रतियोगिता, पटना में भाग लेकर राज्यस्तरीय खेल के लिए चयनित हुई है, जो अब बिहार राज्य के तरफ से खेलेने जाएंगी। उन सभी को एक साथ सम्मानित किया गया। दो माह पहले, बहाली में दो सफल दारोगा अभ्यार्थी को सम्मानित किया गया था।एक वर्ष पूरा होते-होते अब तक 22 अभ्यार्थियों ने सफलता हासिल किया। 5सितंबर शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर। शिक्षक (फिजिकल ट्रेनर) अक्षय कु0सिंहजी और कोचिंग शिक्षक, राजीव जी दोनों शिक्षकों से बच्चों ने दो केक कटवाकर शिक्षक दिवस भी मनाया।और अपने खुशी को जाहिर किया। और धर्मू चौधरी ने अपने घोषणा में कहा कि,आने वाले भविष्य में बहुत जल्द ही इससे भी बड़ा और बढियाँ ग्राउंड के व्यस्था करने में मैं लगा हूं,बहुत जल्द ही कर लूंगा।जिससे दो ग्राउंड हो जाने पर लड़का और लड़की अलग-अलग अपना-अपना अभ्यास कर सकेंगे।और अधिक से अधिक सफल प्रतिभागियों को मैं सम्मानित करने का अवसर मिलता रहे।इसी में हमारी खुशी है।यही हमारा लक्ष्य है।