गणेश उत्सव आयोजित कर हम अपने समाज में फैले कुरीति एवं वैमनस्यता को दूर करने की प्रार्थना करते हैं ÷पवन सिंह


 

रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा ,वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

रोहतास जिले में गणपति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित गणेश पूजा उत्सव काफी चर्चा में रहा है गणपति सेवा संस्थान के संयोजक श्री पवन सिंह उर्फ मुनमुन जी  ने बताया कि विगत वर्षों की तरह इस वर्ष 16 वें स्थापना दिवस पर परंपरागत ढंग से गणेश चतुर्थी को भव्य रूप से पूजा उत्सव का आरंभ किया गया तथा कलश स्थापित की गई एवं भगवान श्री गणेश जी का पूजा उत्सव कर हजारों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण करते हुए भोजन आदि की व्यवस्था भी की गई श्री पवन सिंह  ने बताया कि गणेश जी को हम विघ्नहर्ता के रूप में मानते हैं तथा सनातन धर्म में इनकी महत्व सर्वोच्च है उन्होंने बताया कि शनिवार 3 सितंबर को महा हवन के बाद में प्रतिमा को विसर्जित किया जाएगा उक्त अवसर पर जाने-माने चर्चित कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन के साथ सरोज सिंह लक्खा ग्रुप धनबाद का सांस्कृतिक भजन देर रात्रि तक चलता रहा जिसका आनंद स्थानीय लोग एवं जिले वासियों ने जमकर उठाया महिलाओं की अपार भीड़ से पूजा समारोह काफी सफल रहा उन्होंने कहा कि उक्त अवसर पर जिला एवं अंतर जिला के सामाजिक कार्यकर्ता राजनीतिक दल से जुड़े वरिष्ठ नेता तथा सांस्कृतिक आयोजन करने कराने वाले सहयोगी मित्रों का भी उपस्थिति बना रहा इस कार्यक्रम में गणपति सेवा संस्थान से जुड़े दर्जनों सदस्य तन मन धन से लगे हुए थे जिसमें मुख्य रुप से सूरज सिंह अखिलेश कुमार हीरो मनोज अज्ञानी नागेंद्र शर्मा विमल सिंह शैलेंद्र कुमार सिंह रितेश गुप्ता विक्की सिंह आलोक सिंह अमृतराज संजय सिंह उर्फ बाला नंदन कुमार विजय चौरसिया संतोष कुमार चंद्रवंशी बजाज एलियांज जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री राजेश कुमार सिंह इत्यादि सैकड़ों लोग शामिल हुए