रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
जन जागृति मंच के अध्यक्ष एवं अनुमंडल विधिज्ञ संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा ही जदयू के प्रवक्ता बैरिस्टर सिंह कुशवाहा ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि जो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने की घोषणा करने वाले की ऐठन 2024 में जनता छुड़ा देगी अब वह दिन दूर नहीं इसकी तैयारी मैं महागठबंधन के वरीय नेता गन लग चुके हैं उन्होंने कहा
आखिर ज्यादातर टीवी न्यूज चैनल वाले को हो क्या गया है भाई, उन्हें सिर्फ नरेंद्र मोदी प्रधान मंत्री भारत सरकार का मुखड़ा पसंद है तारीफ इतनी बड़ी की पालतू कुत्तों को भी शर्म आती होगी, जनता के सवालों का जवाब देना होगा वर्ना 2024में जनता ऐंठन छुड़ा देगी।
सवाल ये हैं कि पद्रह लाख खाते में आए, कला धन को वापस ले लाए, शिक्षा इतनी महंगी क्यों किया, गरीबों की जरूरत की चीजों पर भी टैक्स लगाया, हर साल दो करोड़ नौकरी देने वाले थे, और भी कई वादे किए जनाब किसान गांव से शहर तक सबका बंटाधार कर दिया है आपने बहुत हो गया जुमले बाजी, जनता समझ नहीं पाई आपको, धर्म के नाम पर, तिरंगा, राष्ट्रीयता को आगे कर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है आपने परन्तु जनता समझ चुकी है कि आपकी पार्टी की विचारधारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार से ताल्लुक रखते हैं साहब जिसने 52वर्षों तक तिरंगा झंडा फहराया ही नहीं बल्कि अंग्रेजो की मुखबीरी भी किया है उन्हीं लोगों को भारत रत्न देने के फिराक में थे और जनता को बेवकूफ बना रहे हैं की हम भाजपा वाले लोग ही राष्ट्र भक्त हैं। हम लोग जानते हैं कि चुनाव आते ही पाकिस्तान से खतरा बढ़ जाएगा, हिंदू धर्म और संस्कृति को मुसलमान से खतरा पैदा हो जायेगी जी यही प्रचार प्रसार आप जैसे प्रधानमंत्री करेंगे सोभा नहीं देता सर, और जो कमी रहेगी तो आपके प्यादे योगी आदित्यनाथ, गिरिराज सिंह, साबित पत्रा, भाटिया अनेकों है जो सिर्फ़ हिंदू मुस्लिम पर ही ज्ञान देंगे, तो मैं बता दूं कि जनता के पेट पर आपकी गंदी राजनीति भारी पड़ रही है और मोदी सरकार को मालूम होना चाहिए कि पीठ की मार बर्दास्त किया जा सकता है लेकिन पेट की मार बर्दास्त नहीं करते हैं। अपलोग ज्यादा दिन तक रहे तोअखंड भारत के निर्माता सम्राट अशोक , और महात्मा बुद्ध, महावीर, महात्मा गांधी चाणक्य की धरती को बर्बाद कर देंगे, इसलिए मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने वाला राज्य हमारा बिहार नंबर पर रहेगा और मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम जारी है हमारे नेता नीतीश कुमार जी ने एलान किया है कि 2014वालों को 2024में नहीं आने देना है। हम लोग महागठबंधन में है और कंफरटेबल महसूस कर रहे हैं। बिपक्षी एकता हो जायेगी यही देश हित में है।
.jpg)