अभिनव कला संगम द्वारा दी गई श्रद्धांजलि:-सचिव नंदन कुमार


 रिपोर्ट ;-गौतम शर्मा ,वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

रोहतास जिले की अग्रणी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम द्वारा जिले के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व एवं प्रख्यात समाजसेवी इंद्र कुमार 'बाघा' जी के पिता जी (स्व.रामनाथ सिंह) जी का निधन पिछले दिनों लंबी बीमारी के क्रम में इलाज के दौरान हो गया उनके द्वारा बताया गया कि वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे रविवार की संध्या स्टेशन रोड स्थित एक निजी होटल मेंअभिनव कला संगम के द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा के दौरान संस्था के सदस्यों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा संस्था के अध्यक्ष संजय सिंह वाला ने कहा अपने सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन में रेल विभाग के सहायक विद्युत अभियंता रेलवे टी आर डी, एवं वरिष्ठ नागरिक संघ के  उपाध्यक्ष रह चुके थे अपने पद की वरीयता के बावजूदअपने सामाजिक जीवन के लिए हर संभव सदैव तत्पर रहते थे उनकी की जीवन शैली हम सभी के लिए आदर्श हैवहीं उनके पुत्र इंद्र कुमार बाघा ने बताया उनकी प्रेरणा से ही हम अपने पारिवारिक जीवन से उत्तीर्ण होकर सामाजिक जीवन व्यतीत कर रहे थे उनके स्नेह और आशीर्वाद की ही देन थी जो जिले के अन्य संगठनों में जैसे  रोहतास स्पोर्ट्स एकेडमी कोच मैनेजर , रोहतास बैडमिंटन एसोसिएशन , तकनीकी सलाहकार हिमांशु फाउंडेशन ,सह किक्रेट/ बैडमिंटन कोच एवं जिले की सामाजिक संस्था अभिनव कला संगम में अपनी महती भूमिका एवं सामाजिक योगदान दे रहे हैं उनके आदर्श हम सभी के जीवन का पथ प्रदर्शक है आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संस्था के सम्मानित सदस्यों पदाधिकारियों में अध्यक्ष संजय सिंह वाला ,  कौशलेंद्र कुशवाहा , मनोज अज्ञानी , मुन्ना सिंह , विनय मिश्रा , मनोज पांडे , संतोष राय , संतोष चंद्रवंशी , संजय गुप्ता , विनोद गुप्ता , शंभू गुप्ता , नागेश्वर सिंह , कीर्तन श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य मौजूद थे