रिपोर्ट :- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
डेहरी डालमियानगर नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन करने वाले जनप्रतिनिधि के साथ सैकड़ों की भीड़ देखी जा रही है डेहरी आन सोन अनुमंडल कार्यालय में जबरदस्त भीड़ देखी गई अनुमंडल प्रशासन द्वारा पुलिस की चौकशी के साथ सभी जगह बांस बल्ली के विशाल से आवागमन करने का रास्ता बनाया गया था किया गया था इसके बावजूद भी गाड़ियों का काफिला अनुमंडल पथ से लेकर एसपी आवास तक जमा हुआ था अनुमंडल में नामांकन करने वाले प्रत्याशी और प्रस्तावक समर्थक के अलावा किसी को जाने की अनुमति नहीं थी प्रतिनिधियों के समर्थक अपने भीड़ के साथ इधर उधर भटक रहे थे अनुमंडल के अधिवक्ताओं को काम करते हुए काफी बेचैनी हो रही थी जो कोविड-19 का मार झेल कर उदास रहते थे उनके चेहरे पर हरियाली दिखाई दे रहा था दूसरी तरफ समर्थकों का भी तरह तरह का जलपान चल रहा था उल्लेखनीय है कि बुधवार और बृहस्पतिवार को हुए नामांकन में अब तक मुख्य पार्षद के लिए दो लोग उप प्रमुख पार्षद के लिए दो लोग तथा विभिन्न वार्ड क्षेत्रों से पार्षद पद हेतु टोटल 33 लोगों ने नामांकन किया है जिनमें मुख्य रुप से महजबीन परवीन ज्योति कुमारी पूनम देवी सुंदरी देवी कौशल्या देवी अमन कुमार रामेश्वर प्रसाद अंसार अहमद जाहिदा खातून मुमताज कौसर शिल्पी शालिनी उषा देवी गुलनाज बानो सुष्मिता देवी मीना देवी आरती देवी रितु हजारीका योगेंद्र प्रसाद राकेश कुमार सिन्हा किरण देवी शारदा देवी सज्जन कुमार अग्रवाल ने अपना नामांकन कर दिया है