जिला बैडमिंटन के अंडर एलेवेन में राजनंदनी और ताहिर हुए विजेता



रिपोर्ट :- गौतम शर्मा ,वारिस अली
डेहरी/रोहतास
 बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का फाइनल राउंड रविवार को औरंगाबाद शहर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसकी जानकारी हमारे वरिष्ठ संवाददाता वारिस अली को प्रोफेसर मिश्रा देते हुए कहा कि  जिले के सभी स्कूल जैसे केन्द्रीय विद्यालय, जीडी गोयनका, महेश एकेडमी, सरस्वती शिशु मंदिर, माउन्ट कार्मेल , रोज वर्ड सहित सभी स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने अपने अपने प्रतिद्वंदियों के साथ फाइनल खेला। विगत कुछ दिनों से चल रहे इस टूर्नामेंट का यह फाइनल राउंड था जिसमें बालिका ग्रुप में केंद्रीय विद्यालय औरंगाबाद के राजनंदनी मिश्रा को गर्ल्स अंडर एलेवेन के तहत विजेता और अनुष्का सिंह को उपविजेता घोषित किया गया। वही बॉयज अंडर एलेवेन में ताहिर खान को विजेता और आर्यन मिश्रा को उपविजेता, गर्ल्स अंडर नाइन में कुमकुम राजपूत विजेता और वैभवी को उपविजेता बॉयज अंडर नाइन में विश्वास नव्या को विजेता और विहान सिन्हा को उप विजेता घोषित किया गया। जिला बैडमिंटन एसोशियन के अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने पुरस्कार वितरण करते हुए कहा कि खेल को बढ़ावा देना इस एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य है ताकी स्वस्थ समाज का विकास हो। एसोसिएशन के सचिव महबूब आलम ने भी कहा कि जिला स्तरीय चयनित खिलाड़ी को  जिला की तरफ से राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पटना भेजा जाएगा यह टूर्नामेंट पुरे राज्य के सभी जिलों में स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सभी सदस्यों जैसे डॉ राजीव कुमार, संयुक्त सचिव दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष नन्द किशोर प्रसाद, गौरव अकेला, केंद्रिय विद्यालय के पीटी अध्यापक अवधेश पाण्डे ने सभी विजेताओं को बधाई एवम् शुभकामनाएं दी ताकि वे जिला का प्रतिनिधित्व राज्य में बेहतर तरीके से करे।