एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने हेतु जिलाधिकारी ने आवश्यक बैठक किया


 

रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री धर्मेंद्र कुमार के द्वारा एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने हेतु जिला स्तरीय विशेष कार्यबल की बैठक की गयी, जिसमें उप विकास आयुक्त, रोहतास, वन प्रमंडल पदाधिकारी, रोहतास, अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी रोहतास, नगर आयुक्त नगर निगम सासाराम, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य प्रशाखा,सूचना एवम जन संपर्क पदाधिकारी,रोहतास महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, रोहतास, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जीविका, रोहतास, सासाराम एवं कार्यपालक पदाधिकारी,  सभी नगर निकाय के द्वारा भाग लिया गया। उक्त बैठक में एकल उपयोग प्लास्टिक पर लगायें गये प्रतिबंधों को लागू कराने तथा उसमें संलिप्त उत्पादनकर्ताओं एवं प्रयोग करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध छापामारी करने तथा उनके विरूद्ध लगाये जाने वाले दण्ड की राशि वसूली करने एवं उससे संबंधित प्रतिवेदनों को आॅनलाईन अपडेट किये जाने आदि की समीक्षा की गयी। समीक्षोपरान्त निम्नांकित निर्देश दिया गया:-

1. बैठक मे उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि जले एकल उपयोग प्लास्टिक पर लगायें गये प्रतिबंधों को लागू कराने तथा उसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध छापामारी करने तथा उनके विरूद्ध लगाये जाने वाले दण्ड की राशि वसूली की जा रही है, एससे संबंधित प्रतिवेदन प्रतिदिन विभाग के वेवसाईट पर आॅनलाईन अपलोड करते हुये उसकी प्रति जिला कार्यालय को भी उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य प्रशाखा, रोहतास को निदेश दिया गया कि अगली बैठक में संबंधित  से अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थापित किया जाय।

2. नगर आयुक्त, नगर निगम, सासाराम को निदेश दिया गया कि मांझर कुण्ड पर भी जाने वाले लोगों के द्वारा उपयोग किये जाने वाले प्लास्टिक थैलों एवं प्लास्टिक पानी बोतलों का प्रयोग किये जाने पर प्रतिबंध लगाये तथा उसका अनुपालन नहीं किये जाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही वहां पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिये उचित व्यवस्था करते हुये यथा स्थानों पर डस्टबीन को रखवाना सुनिश्चित करायें। इसके साथ ही साथ सासाराम नगर में जो एकल उपयोग प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबंधों के बारे में पोस्टर/होडिंग एवं पम्पलेटों आदि का निर्माण कराया गया है, उसे जिले के सभी नगर पंचायतों को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

3. महाप्रबंधक, जिला उद्योग रोहतास को निदेश दिया गया कि प्लास्टिक थैलों, बोतल एवं पोलोथिन उत्पादन करने एवं उपयोग करने वालों बड़े-बडे उद्योगपतियों, प्रतिष्ठानों एवं दुकानों पर छापामारी करते हुये उनके विरूद्ध नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करायें।

4. नगर आयुक्त, नगर निगम, सासाराम एवं जिले के सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायतों को निदेश दिया गया कि एकल उपयोग प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबंधों को लागू कराने तथ उसमें संलिप्त बडे-बडे दुकानदारों, होटलों एवं प्रतिष्ठानों तथा उत्पादनकर्ताओं के विरूद्ध छापामारी करते हुये उनके विरूद्ध लगाये जाने वाले दण्ड की राशि वसूली की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।