रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
जिला पदाधिकारी रोहतास श्री धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग के कार्याें की समीक्षात्मक बैठक की गयी, जिसमें उप विकास आयुक्त, रोहतास, अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम एवं डिहरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला प्रबंधक/ सहायक प्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य निगम, रोहतास, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, जन वितरण प्रणाली बिक्रेता संघ के सदस्य एवं खाद्य निगम के वाहन संवेदकों के द्वारा भाग लिया गया। समीक्षो के क्रम में निम्नांकित निदेष दिए गए:-
1. प्रखंड नोखा के उतरी बरांव अन्तर्गत जन वितरण प्रणाली बिक्रेता की रिक्ति होने के फलस्वरुप उनसे संबंद्ध उपभोक्ताओं को किसी अन्य सुयोग्य विक्रेता के साथ संबद्ध किये जाने का प्रावधान है, जबकि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, नोखा द्वारा अधिक उपभोक्ता वाले विक्रेता के साथ संबद्ध किया गया । इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, नोखा से कारण पृच्छा की गई।
2. जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रोहतास को निदेष दिया गया कि जिले के सभी जन वितरण प्रणाली विकेे्रताओं से सम्बद्ध राषन कार्डो/उपभोक्ताओं की संख्या से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध करायें, ताकि उसकी जांच सम्यक रुप से करायी जा सके।
3. किरासन तेल के उठाव के संबंध में जन वितरण प्रणाली दुकानदार संघ के सदस्यो ंके द्वारा बताया गया कि किरासन तेल का मूल्य अधिक होने के कारण किसी भी उपभोक्ता के द्वारा उठाव नही किया जा रहा है। जिला आपूर्तिै पदाधिकारी को निदेष दिया गया कि संघ द्वारा इस आषय से संबंधित प्राप्त पत्र से विभाग को अवगत कराना सुनिष्चित करें।
4. जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निदेष दिया गया कि सम्यक रूप से किये जा रहे प्रखंड स्तरीय एवं रात्रि विश्राम शिविर जाॅच के क्रम में प्राप्त अनियमितता के आलोक में की गई कारवाई से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
5. सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निदेष दिया गया कि अपात्र राशन कार्ड उपभोक्ताओं को नोटिस निर्गत कर एवं उसे ससमय तामिला कराते हुये राशन रद्दीकरण पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी आपूर्ति पदाधिकारियों को अनुमंडलवार प्रतिमाह 1000 राशन कार्ड रद्द करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
6. समीक्षा के क्रम में मृत व्यक्तियों केे राशन कार्ड से संबंधित प्रतिवेदन में अनुमंडलवार भिन्नता पायी गयी। अतएव इस संबंध में विक्रेतावार मृत उपभोक्ताओं की सूची प्राप्त कर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, को अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
7. जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ के सदस्यों के द्वारा बताया गया कि पूर्व में विक्रेताओं द्वारा राशन उठाव हेतु बैंक में राशि जमा किया गया था, परन्तु उठाव नहीं होने के कारण जमा किये गए राषि अभी तक विक्रेतओं को प्राप्त नहीं हो पाया है। इस संबंध में जिला आपूर्Ÿिा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिला राज्य खाद्य प्रबंधक, रोहतास के साथ सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों की बैठक करातेे हुये समस्या का निदान कराना सुनिश्चित करें।
