रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
रोहतास जिले में बीते दो दिनों के अंदर चार व्यक्तियों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतकों में तीन सगे भाई शामिल है ।यह घटना कोचस थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या 13 की है ।मौत का कारण अभी रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकार बता रहे हैं की घटना फूड प्वाइजनिंग से लेकर जहरीली शराब या गलत दवा का सेवन है। गांव वाले ने दो शवों को अंतिम संस्कार कर दिया है। जबकि दो शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज। रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा कर रही है ।मिली जानकारी के अनुसार भगवान चौधरी 60 वर्ष की तबीयत शनिवार को खराब हुई ।रविवार को उसने दम तोड़ दिया ।जबकि उसी वार्ड संख्या 13 में सरजू चौहान के बेटे वीरेंद्र चौधरी की भी मौत हो गई। इधर दशरथ चौधरी 50 वर्ष, राजाराम चौधरी 55 वर्ष की मौत हो गई ।घटना को लेकर गांव वाले अथवा पुलिस प्रशासन फिलहाल कुछ कहने से परहेज कर रहे हैं।
.jpg)