रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
निरीक्षक प्रभारी डेहरी ऑन सोन साथ स्टाफ तथा राजकीय रेल थाना डेहरी ऑन सोन के अधिकारी एवं स्टाफ के द्वारा डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर तथा यहां से गुजरने वाली गाड़ी संख्या-12801, 12397 एवं 13306 में समय 14:00 बजे से 16:30 बजे तक जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान यात्रियों के बीच पंपलेट बांट कर एवं लाउडहेलर के माध्यम से सभी यात्रियों के बीच रेलवे सहायता संख्या-139 के बारे में बताया गया साथ ही साथ यात्रा के दौरान किसी भी अजनबी से मेलजोल ना बढ़ाने ,रेल के छत ,पायदान एवं दरवाजे पर खड़ा होकर यात्रा न करने, रेल पटरियों को पार ना करने एवं यात्रा के दौरान अलार्म चैन पुलिंग न करने के संबंध में जागरूक किया गया ।
.jpg)