रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
आजादी का खुशी मनाने एवं 105 वर्ष की उम्र में आजादी के दीवाने के रूप में पुरस्कार पाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में हाजी ननकू जी भाग लिए झंडोत्तोलन करते हुए उनकी अचानक मौत हो गई थी वैसे आजादी के दीवानों को आज सरकार भूल रही है उनके उत्तराधिकारी पुत्र वरिष्ठ पत्रकार राही शाहाबादी ने हमारे वरिष्ठ संवाददाता वारिस अली को बताया कि
हाजी नन्हकू मियां देश की आजादी के लिये संघर्षरत रहे चेनारी के व्योवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी हाजी नन्हकू मिय ने जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित सासाराम रेलवे मैदान में हो रहे ध्वजा समारोह के दौरान अंतिम सांसे लिया था श्री हाजी ननकू. मियां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मान प्राप्त करने आये 105 वर्षीय हाजी नन्हकू मिय 15 अगस्त 2002 को झंडा तोलन के मुख्य समारोह में अपना प्राण त्याग दिये । चेनारी के प्रेरणा स्त्रोत रहे स्वतंत्रता सेनानी 5 मित्रो आजादी के दिवानों में अग्रणी थे । भारत छोड़ो आन्दोलन में गाँधी जी के आहवान पर सन 1942 में जेल जाने के बाद तत्कालीन अनुमंडलिय मजिस्ट्रेट एच . बी . मार्टिन ने 3 फरवरी 1943 को उन्हें छः महीने की कैद एवं 150 रूपये का जुर्माना के साथ दंडित किया था । भारत के राष्ट्रपति द्वारा ताम्रपत्र " से नवाजे गये हाजी नन्हकू मियों में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना कुट - फुट कर भरी हुआ भी , 15 अगस्त 2002 को प्रशासनिक पदाधिकारियों की मौजूदगी में उनके निवास चेनारी में सैन्य बलों के तोपों की सलामी के बाद चेनारी कब्रिस्तान में जिला पदाधिकारी मौजूदगी में दफनाया गया । सन 1992 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य मंत्री डॉ ० जगन्नाथ मिश्रा द्वारा आजादी के स्वर्ण जयंती के अवसर पर प्रशस्ति पत्र से नवाजे गये थे । 1993 में आप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर बिहार के तत्कालीन राज्यपाल मो ० शफी कुरैशी ने प्रमाण पत्र से असंक्रत किया था । अप्रिल 1998 में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद तारिक अनवर स्वंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र से नवाजे गये थे । आज भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नाम चेनारी गाँधी चौक और प्रखण्ड कार्यालय पर संगमरमर में अंकित है । सन 1955-56 में संत विनोबा भावे व जय प्रकाश नारायण के भूवान आन्दोलन में सक्रिय 1 से भाग लेकर देश के कोने - कोने में भ्रमण किया , और दान में मिली भूमि को भूमिहीनों में विवरण करने का कार्य किया ।
