उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कौशल विकास समिति की बैठक


 


रिपोर्ट  ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 


 जिला पदाधिकारी रोहतास श्री धर्मन्द्र कुमार के निदेशानुसार जिला कौशल विकास समिति का बैठक 12 बजे अपराह्न उप विकास आयुक्त , रोहतास के अध्यक्षता में की गयी। इसमें जिला कौशल विकास समिति के सभी सदस्य यथा जिला नियोजन पदाधिकारी डालमियानगर सह सचिव कौशल विकास समिति उपस्थित थे। इस बैठक में जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा कौशल प्राप्त प्रशिक्षण अभ्यार्थियो को सरोजगार प्रप बनाने हेतु इत्यादि अवसरों के निर्माण पर विचार विमर्श की गयी।

इसके साथ ही जिला का कौशल योजना तैयार कर बिहार कौशल विकास मिशन को भेजा जाना है।

इस कौशल योजना में विभिन्न प्रकार में जॉब रोल्स पहचान कर जोड़ा जाता है।

उप विकास आयुक्त, रोहतास द्वारा जिला कौशल योजना पर कौशल विकास समिति के सदस्यों से जिला में आवश्यक जॉब रोल्स पर चर्चा की गयी। इसमें टोमेटो कैचअप से संबंधित, मशरूम, कौलटिवेशन, टूरिस्म, रूफ हाफ गॉर्डनिग आदि जॉब रोल्स की पहचान की गयी। जिसमे जिले में प्रशिक्षण देने को  आवश्यकता पर बल दिया गया।

उप विकास आयुक्त, रोहतास द्वारा सवेरा एप्प्स को nic के वेबसाइट पर् अपलोड करने के लिए mgnf को निदेश दिया गया उक्त जानकारी डीपीआरओ रोहताश ने दी।