स्वर्गीय चंद्रदेव सिंह मुखिया की पुण्यतिथि मनाई गई


 


रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

डेहरी ऑन सोन पाली रोड निवासी स्वर्गीय चंद्र देव सिंह मुखिया जी की पुण्यतिथि समाजसेवी मोहल्ले वासी तथा राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाई गई उक्त कार्यक्रम सुभाष नगर स्टेशन रोड में स्थित उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया राजद के वरिष्ठ पदाधिकारी धनंजय सिंह यादव ने बताया कि स्वर्गीय चंद्र देव सिंह मुखिया जी का नाम हम नहीं भूल पाएंगे क्योंकि उन्होंने वर्षों तक  वार्ड पार्षद रोहतक गरीब परिवारों का सेवा किया उनकी जिंदादिली सभी लोग याद करेंगे किसी का भी काम रुकता नहीं था जिसको जो काम कराना हो आसानी से कर देते थे वैसे मजबूत दिलवाले इंसान को जनता भूल नहीं पाई है उक्त कार्यक्रम में इंजीनियर विनय चंचल वार्ड पार्षद श्री बुटन सिंह चीकू लाल चंदन कुमार रेलवे यात्री कल्याण  समिति सदस्य मनीष कुमार सिन्हा अलाउद्दीन अंसारी हैदर अली समेत दर्जनों लोग शामिल थे