रोहतास पुलिस कप्तान ने काराकाट थाने का औचक निरीक्षण किया


रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

रोहतास के पुलिस कप्तान आशीष भारती शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए एवं अपराध नियंत्रण के लिए लगातार पुलिस थानों का आवश्यक निरीक्षण कर रहे हैं और अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं कि अपराध में कमी हो और शराबबंदी  लागू हो इसी क्रम  में उन्होंने देर रात्रि को काराकाट थाने का औचक निरीक्षण किया और प्रेस को बताया कि

 पुलिस अधीक्षक रोहतास द्वारा काराकाट थाना का औचक निरीक्षण किया गया तथा विभिन्न थाना क्षेत्रों में गश्ती को चेक किया गया l अपराध नियंत्रण,  अपराधियों की गिरफ्तारी,  पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने तथा प्रभावी गश्ती एवं रोको टोको हेतु निर्देशित किया गया l इसके साथ-साथ थाना अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों कई निर्देश दिए