जुनेद अंसारी को बिहार प्रदेश जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का सचिव बनाए जाने पर लोगों ने दी बधाई


 

रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

बिहार सरकार के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की ताकत को मजबूती देने के लिए बिहार प्रदेश एवं जिले के नए लोगों का चयन करते हुए पदाधिकारी मनोनीत किया गया है जिसमें रोहतास जिले से जुनेद अंसारी को प्रदेश सचिव बनाया गया जो डेहरी आन सोन नील कोठी के मूल निवासी हैं उल्लेखनीय है कि जुनैद अंसारी पूर्व से जनता दल यूनाइटेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के  डेहरी आन सोन मैं नगर अध्यक्ष के रूप में कार्य करते रहे हैं और एक सामाजिक कार्यकर्ता है बिहार प्रदेश जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के  प्रदेश अध्यक्ष जनाब सलीम परवेज के द्वारा बिहार के हर जिले से पदाधिकारी का चयन किया गया है जिसमें रोहतास से सचिव के रूप में जुनेद अंसारी मनोनीत हुए हैं इन्होंने अपने मनोनयन पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लल्लन सिंह प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष जनाब सलीम परवेज वरिष्ठ उपाध्यक्ष जनाब अशरफ अंसारी प्रवक्ता रोहतास जिला अध्यक्ष  असलम अंसारी को मुबारकबाद दिया है तथा कहा कि मैं वरिष्ठ नेताओं का शुक्रगुजार हूं और रहूंगा जुनेद अंसारी ने कहा कि मैं पार्टी का जनाधार मजबूत करने के लिए समर्पित होकर कार्य करूंगा इसके लिए वचनबद्ध हूं प्रदेश सचिव को बधाई देने वालों में जदयू के प्रमोद महतो गुड्डू चौधरी तौफीक अंसारी शाहनवाज अंसारी राजू कुरैशी सरदार अमर सिंह दीपक शर्मा राजेश जैन अनवर मंसूरी कृष्णा पटेल सोनू चौधरी मोहम्मद सादिक जफर इत्यादि दर्जनों लोग शामिल है